1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मानसून में रखना है अपने मैकअप को बरकरार तो अपनाएं ये आसान टिप्स

मानसून में रखना है अपने मैकअप को बरकरार तो अपनाएं ये आसान टिप्स

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2017 12:59 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 01:13 pm IST

मानसून में वाटरप्रूफ मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल करना आसान उपाय है। आप चाहे तो 'टू-वे' काम्पैक्ट पाउडर और फाउंडेशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप हल्के गीले स्पॉन्ज से लगा सकती हैं या सूखे पाउडर के तौर पर भी लगा सकती हैं।

makeup- India TV Hindi
makeup

नई दिल्ली: मैकअप आज हमारे लाइफस्टाइल का एक अभिन्न अंग बन चुका है। अत्यधिक सुंदरता और आकर्षक लुक पाने के लिए आज हर कोई इन मैकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन इस मानसून के मौसम में बारिश या पसीने के कारण मेकअप निकल जाने का अंदेशा बना रहता है। जिससे निजात पाने के लिए ऐसे कई तरीके है जिन्हें अपनाकर आप मानसून के मौसम में भी अपने मैकअप को बरकरार रख सकते है। भारती तनेजा की आल्प्स ब्यूटी क्लिनिक की कार्यकारी निदेशक और मेकअप विशेषज्ञ गुंजन गौर ने टिकाऊ मेकअप के संबंध में ये जानकारियां दी हैं :

* मानसून में वाटरप्रूफ मेकअप उत्पादों का इस्तेमाल करना आसान उपाय है। आप चाहे तो 'टू-वे' काम्पैक्ट पाउडर और फाउंडेशन भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप हल्के गीले स्पॉन्ज से लगा सकती हैं या सूखे पाउडर के तौर पर भी लगा सकती हैं।

* हमेशा लिपस्टिक, मस्कारा और लाइनर का दो कोट लगाएं, ताकि ये ज्यादा देर तक टिके रहें।

* किसी भी उत्पाद को खरीदते समय उसके बारे में अच्छी तरह से पढ़ लें कि वह वाटरप्रूफ है या नहीं या कितने घंटे तक वह टिका रह सकता है।

* पाउडर ब्लश के बजाय आप क्रीम ब्लश इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप थोड़ा और कलर व उभार चाहती हैं तो क्रीम ब्लश के ऊपर से पाउडर ब्लश लगाएं, ताकि यह आपके गालों पर ज्यादा देर तक टिका रहे, जो आपके चेहरे पर चमक व कलर लाने के साथ ही खूबसूरती भी बढ़ाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल