1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Sold Out हो चुकी ये नई जींस, लुक और कीमत जान रह जाएंगे दंग

Sold Out हो चुकी ये नई जींस, लुक और कीमत जान रह जाएंगे दंग

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 07, 2018 09:07 am IST,  Updated : May 07, 2018 09:07 am IST

इन दिनों सोशल मीडिया में छाई एक्ट्रीम कट आउट जींस आपको तो अच्छी तरह से याद होगी। जी हां वहीं जिसमें आपको सिर्फ कुछ कतरन के साथ जेब मिल रही है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इसकी कीमत भी इतनी की आपको चक्कर आएंगे। जी हां 11 हजार की कीमत वाली ये जींस सोल्ड आउट हो चुकी है।

extreme cut out jeans sold out- India TV Hindi
extreme cut out jeans sold out Image Source : PTI

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया में छाई एक्ट्रीम कट आउट जींस आपको तो अच्छी तरह से याद होगी। जी हां वहीं जिसमें आपको सिर्फ कुछ कतरन के साथ जेब मिल रही है। जिसको लेकर सोशल मीडिया में खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इसकी कीमत भी इतनी की आपको चक्कर आएंगे। जी हां 11 हजार की कीमत वाली ये जींस सोल्ड आउट हो चुकी है।

यह जींस इतनी ज्यादा फेमस हो गई है कि बॉलीवुड अभिनेता इमराम हाशमी ने भी ट्वीट कर डाला। उन्होंने लिखा, 'ये है भविष्य की रिप्ड जींस, 11 हज़ार की कीमत वाली जींस के नाम पर सिर्फ धागे।'

आपको बता दें कि इस जींस के मालिक जींस लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैंड कारमर की है। इस वेबसाइट की बात करें तो इस जीस को लेकर कह रहे है कि यह बहुत ही रिलैक्स फिट है और ये बहुत ही कंफर्टैबल है।  इस एक्सट्रीम कट हाई रेज़ जींस की कीमत है 168 डॉलर यानी लगभग 11 हज़ार से भी ज्यादा है।

extreme cut out jeans sold out
extreme cut out jeans sold out

इस जींस को लेकर एक यूजर ने लिखा कि चलो कम से कम जेब तो है।  वहीं एक यूजन ने लिखा कि किसी को वैक्स किए हुए पैर दिखाना है तो यह सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

संबंधित वीडियों:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल