1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. शादी के एलान के साथ ही गौहर खान की मल्टीकलर ड्रेस फैंस का जीत रही दिल, हर तरफ हो रही लुक की चर्चा

शादी के एलान के साथ ही गौहर खान की मल्टीकलर ड्रेस फैंस का जीत रही दिल, हर तरफ हो रही लुक की चर्चा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 01, 2020 05:15 pm IST,  Updated : Dec 01, 2020 05:23 pm IST

गौहर खान ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का न्योता फैंस के साथ शेयर किया है। गौहर की जैद के साथ केमिस्ट्री के अलावा यूजर्स गौहर की ड्रेस को भी खूब पसंद कर रहे हैं।

Gauhar Khan - India TV Hindi
Gauhar Khan  Image Source : INSTAGRAM/GAUHAR KHAN

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। कई सेलिब्रिटीज इस कोरोना काल में शादी के बंधन में बंध चुके तो कुछ सितारे साल के आखिरी तक नए रिश्ते में बंधकर अपनी जिंदगी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। सिनेमाजगत की मशहूर हस्ती गौहर खान भी इस महीने निकाह करने वाली हैं। कुछ दिन पहले गौहर की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आईं थी तो वहीं अब गौहर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का न्योता फैंस के साथ शेयर किया है। गौहर के इस न्योते के साथ जैद और अपनी जो तस्वीरें शेयर की हैं वो लोगों का ध्यान खींच रही हैं। लोग इन दोनों की केमिस्ट्री के अलावा गौहर की ड्रेस को भी खूब पसंद कर रहे हैं। 

गौहर ने अपने निकाह की तारीख का एलान करते हुए एक खूबसूरत ड्रेस के साथ अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में गौहर क्रॉप टॉप के साथ सुंदर सी कलरफुल स्कर्ट पहनी हुई  हैं, जो उनके फैंस को खूब रास आ रही है। इसके साथ ही उनका मुस्कुराता हुआ चेहरा उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। 

गौहर की ड्रेस की बात करें तो उन्होंने पीले रंग के कढ़े हुए क्रॉप टॉप के साथ ऑफ व्हाइट रंग की कढ़ी हुई कोटी उसके ऊपर से पहनी हुई है। इसके साथ लाल, नारंगी, पीला और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन की स्कर्ट पहनी है जो बेहद खूबसूरत लग रही है। इस ड्रेस के साथ मैच करता हुआ गौहर ने डायमंड नेकलेस पहना है साथ ही ओपन हेयर और लाइट लिपस्टिक से अपने लुक को कम्प्लीट किया है। 

इन तस्वीरों में गौहर इतनी खूबसूरत लग रही हैं कि उनके पोस्ट के साथ ही उनका लुक चर्चा में आ गया। इससे पहले गौहर ने जैद दरबार के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने रिश्ते का आधिकारिक एलान किया था। इस तस्वीर में भी जैद और गौहर एक साथ खुश नजर आ रहे थे। ये तस्वीर गौहर की सगाई की थी जिसे पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने अंगूठी वाला और दिल वाले इमोजी के साथ जैद दरबार लिखा था। 

इस तस्वीर में जैद पीले रंग की शर्ट पहने हुए थे जबकि गौहर सफेद रंग का रंग बिरंगे धागों से कढ़ाई किया हुआ सूट पहने हुई थीं। आपको बता दें, गौहर अपने डांस के अलावा फैशन सेन्स को लेकर भी सिनेमाजगत में जानी जाती हैं। कुछ दिन पहले गौहर 'बिग बॉस' सीजन 14 में बतौर सीनियर बनकर गई थीं। इस शो के दौरान भी गौहर ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पहनी थी जो कि चर्चा में रही थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल