1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Skincare Routine: चेहरे पर निखार लाने के लिए ट्राई करें मसूर दाल फेस पैक, घर पर यूं बनाएं

Skincare Routine: चेहरे पर निखार लाने के लिए ट्राई करें मसूर दाल फेस पैक, घर पर यूं बनाएं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2021 07:19 am IST,  Updated : Oct 20, 2021 07:19 am IST

आइए जानते हैं मसूर की दाल का फेस पैक कैसे बनाया जाए और ये किस तरह से त्वचा के लिए है फायदेमंद।

masoor dal facepack- India TV Hindi
मसूर दाल फेस पैक  Image Source : FREEPIK

आमतौर पर हम सभी के घरों में मसूर दाल इस्तेमाल होती है। मसूर दाल सेहत के लिए काफी फायदेमंद है क्योंकि यह प्रोटीन से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मसूर दाल सेहत के साथ-साथ बेदाग और निखरी त्वचा को भी निखारने के काम आती है। इसके फेस पैक का इस्तेमाल करने से त्वचा से जूड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस फेस पैक को आप आसानी से घरों पर बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं मसूर की दाल से फेस पैक कैसे बनाया जाए।

मसूर-एलोवेरा नींबू फेस पैक
Image Source : FREEPIKमसूर-एलोवेरा नींबू फेस पैक

1. अगर आपका चेहरा ग्लोइंग और खिला हुआ नहीं दिख रहा है तो आप मसूर-एलोवेरा नींबू फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चार चम्मच लाल मसूर की दाल को लेकर रात भर भिगोकर रख दें। फिर अगले सुबह इसे पीस लें। उसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 15 मिनट तक के लिए छोड दें। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो कर साफ कर लें।

2.  चेहरे पर निखार पाने के लिए आप मसूर दाल, और शहद से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा कप मसूर दाल रात भर भिगोकर रख दें। फिर अगलेसुबह उठकर इसे पीस लें। अब इसमें 1 चम्मच शहद मिला दें। इसके बाद इसे चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 से 25 मिनट तक के लिए छोड़ दें। फिर हल्के हाथों से मसाज करें और फिर पानी से धो लें।

3. अगर आप पिंपल्स और दाग धब्बे जैसे परेशानियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मसूर दाल,दूध और बादाम से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले मसूर दाल में चार बादाम और आधा कप दूध डालें। उसके बाद इन सभी को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को गर्दन और चेहरे पर लगाकर  5 मिनट तक मसाज करें और फिर इसे ऐसे ही 20 से 25 मिनट तक के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इससे कुछ ही दिनों में चेहरे पर ग्लो दिखने लगेगा।

मसूर दाल-दूध फेस पैक
Image Source : FREEPIKमसूर दाल-दूध फेस पैक   

4. अगर आप चेहरे पर झाइयों की समस्या से परेशान हैं तो इन्हें दूर करने के लिए मसूर दाल और दूध से बना फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मसूर दाल में दो चम्मच दूध डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद फिर पानी से चेहरा धो लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल