1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. विंग कमांडर अभिनंदन ने स्टाइलिश मूंछों को दिया नया लुक, सामने आई तस्वीरें

विंग कमांडर अभिनंदन ने स्टाइलिश मूंछों को दिया नया लुक, सामने आई तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 02, 2019 01:22 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 03:14 pm IST

भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की मूंछ सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थीं। अब अभिनंदन के मूंछ का नया लुक सामने आया है।

 iaf wing commander abhinandan- India TV Hindi
iaf wing commander abhinandan

भारतीय वायुसेना के जांबाज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की मूंछ सोशल मीडिया में काफी वायरल हुई थीं। हर कोई उनकी तरह मूंछ रखने की होड़ सी मच गई थी। इसी बीच अभिनंदन की मूंछ का नया लुक सामने आया है। यह तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं।

27 फरवरी को विंग कमांडर अभिनंदन भारतीय और पाकिस्तानी वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प हुई थी। जिसके कारण विंग कमांडर पाकिस्तानी सरजमीं पर पहुंच गए थे, जिसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें हिरासत में लिया था।

ABHINANDAN NEW LOOK
ABHINANDAN NEW LOOK

हालांकि, तुरंत भारत और अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बीच पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया। इस दौरान अभिनंदन की मूंछ वाली तस्वीर खूब वायरल हुई थी।

अभिनंदन ने एयरफोर्स चीफ बीएस धनोआ के साथ ने उड़ाया मिग-21 विमान

फेसबुक और ट्विटर पर लोग खुलकर अभिनंदन की मूंछ की तारीफ कर रहे है। यूजर्स ने यहा तक कह डाला था कि मूंछें हो तो अभिनंदन जैसी वरना न हो।

Abhinandan Varthaman
Abhinandan Varthaman

अब अभिनंदन की मूंछ का नया लुक सामने आया है। जिसमें उन्होंने बड़ी मूंछों को थोड़ा छोटा कर लिया है। हाल में ही अभिनंदन ने एयरफोर्स की ड्यटी ज्वाइन की है। जिसके बाद वह एक फिर लड़ाकू विमान उड़ा रहे है। सोमवार को  एयरफोर्स चीफ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के साथ मिग-21 विमान उड़ाया। जिसके साथ ही उनके लुक की तस्वीरें सामने आईं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल