1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 15 मिनट में पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से हमेशा के लिए निजात

सिर्फ 15 मिनट में पाएं चेहरे के अनचाहे बालों से हमेशा के लिए निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Oct 13, 2017 02:07 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 02:07 pm IST

अपनी बॉडी को सुंदर बानने के लिए हम हर महीने हजारो रुपए अपने ऊपर खर्च कर देते है। जिससे कि आप सुंदर दिखे। लेकिन शरीर में बार-बार उग रहे अनचाहे बालों से आप परेशान हो जाते है। ऐसे पाएं सिर्फ 15 मिनट में इस समस्या से निजात...

hair- India TV Hindi
hair

नई दिल्ली: आज के समय में महिलाओं के बीच सबसे साधारण समस्या है चेहरे में जल्द ही बाल निकल आना। जो कि कोई भी महिला नहीं चाहती है। अपनी बॉडी को सुंदर बानने के लिए हम हर महीने हजारो रुपए अपने ऊपर खर्च कर देते है। जिससे कि आप सुंदर दिखे। लेकिन शरीर में बार-बार उग रहे अनचाहे बालों से आप परेशान हो जाते है। जो देखने में भी काफी बुरे लगते है।  

इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पाने के लिए लेजर ट्रिटमेंट या कॉमर्शियल हेयर रिमूवर का इस्तेमाल करते है। जिसके बहुत अधिक साइड इफेक्ट होता है। इसलिए हम आपको एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है। जिससे आप आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है। वो भी सिर्फ 15 मिनट में। इस घरेलू उपाय को अपनाकर आप आसानी से बालों से निजात पा सकती है।

इस घरेलू उपाय में भरपूर मात्रा में मिनरल्स, विटामिन्स पाएं जाते है। जो कि आपकी स्किन को सॉफ्ट और चमकदार रखने में मदद करता है। जानिए इसे लगाने की विधि के बारें में।

सामग्री

  • दो चम्मच शहद
  • एक चम्मच ओटमील पेस्ट
  • दो चम्मच लेमन जूस

ऐसे लगाएं

इन सभी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 15 मिनट लगा रहने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धुल लें। सप्ताह में कम से कम 2-3 बार इसे लगाएं। आपको खुब-ब-खुद इफेक्ट नजर आने लगेगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल