1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 1 रात में यूं पाएं आंखो के पास पड़ी झुर्रियों से हमेशा के लिए निजात, वो भी 3 Step में

सिर्फ 1 रात में यूं पाएं आंखो के पास पड़ी झुर्रियों से हमेशा के लिए निजात, वो भी 3 Step में

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 13, 2018 10:54 am IST,  Updated : Jun 13, 2018 10:55 am IST

आंखो के नीचे झुर्रियां पड़ने का मुख्य कारण सूर्य की किरणें, प्रदूषण, धूम्रपान, गलत तरीके से सोने, आनुवांशिकता के कारण भी हो सकता है। अगर आपको को भी ये समस्या है, तो हम आपके लिए लेकर आएं है ऐसा घरेलू उपाय। जिसे अपनाकर आप सिर्फ एक रात में इस समस्या से निजात पा सकते है।

Home remedies to remove wrinkles- India TV Hindi
Home remedies to remove wrinkles

नई दिल्ली: 30 की उम्र के बाद आंखो के पास झुर्रियां पड़ना एक आम समस्या है। इन्हें क्रोज फीट कहा जाता है या फिर मुस्कराते समय बनने वाली पतली महीन रेखाएं दिखने लगती है। जिसके कारण कभी न कभी आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। इस उम्र के बाद कोलाजेन तथा इलास्टिन कम बनने के कारण स्किन में खिंचाव से ये चेहरे में साफ नजर आने लगता है। सबसे ज्यादा झुर्रियां आंखों के पास पड़ती है। उम्र बढ़ने के अलावा और भी कई कारण होते है। जिसके कारण ये समस्या होती है।

ये है झुर्रियां पड़ने के कारण

आंखो के नीचे झुर्रियां पड़ने का मुख्य कारण सूर्य की किरणें, प्रदूषण, धूम्रपान, गलत तरीके से सोने, आनुवांशिकता के कारण भी हो सकता है। अगर आपको को भी ये समस्या है, तो हम आपके लिए लेकर आएं है ऐसा घरेलू उपाय। जिसे अपनाकर आप सिर्फ एक रात में इस समस्या से निजात पा सकते है।  

रात को सोने से पहले ये 3 स्टेप अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते है।

Step 1: भाप
सबसे पहले गर्म पानी करें और उसमें टॉवल डालकर निचोड़ लें। इसके बाद इससे चेहरे पर अच्छी तरह से ढक लें। इससे आपके चेहरे के पोर्स खुलेंगे साथ ही स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

Step 2: मसाज
भाप लेने के बाद हाथ में कुछ बूंदे बादाम के तेल की ले। इसे कुछ मिनट अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें।

Step 3: स्पॉट ट्रिटमेंट
यह दोनों स्टेप करने के बाद आपकी स्किन होममेड मास्क के लिए तैयार है। जानिए कैसे करें इस्तेमाल...

आपको चाहिए

  • 1 विटामिन ई कैप्सूल
  • 2 चम्मच नारियल का तेल
  • आधा चम्मच कपूर

ऐसे करें यूज
एक साफ बाउल लें और उसमें सभी चीजें डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसे झुर्रियों में अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 2 मिनट धीरे-धीरे मसाज करें। 20 मिनट लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल