1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. दुल्हन के लिबास में नजर आईं जाह्नवी कपूर, घूंघट ओढ़ लग रहीं बेहद खूबसूरत

दुल्हन के लिबास में नजर आईं जाह्नवी कपूर, घूंघट ओढ़ लग रहीं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2020 11:20 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 11:26 pm IST

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Janhvi Kapoor- India TV Hindi
Janhvi Kapoor Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOOR

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये तस्वीरें जाह्नवी ने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अभिनेत्री दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। खास बात है कि जाह्नवी ने अपना चेहरा घूंघट से ढक रखा है। 

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'क्या आप लोग शहनाई सुन पा रहे हैं या फिर ये सिर्फ मेरे लिए ही बज रही है।'' एक और कैप्शन में अभिनेत्री ने लिखा- 'एन्जॉय कर रही हूं।' 

सामने आई तस्वीरों में जाह्नवी दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। जाह्नवी ने बड़ा सा मांग टीका और हैवी ज्वैलरी भी गले में पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने सुनहरे रंग का लहंगा पहना हुआ है।

जाह्नवी का ये इंडियन लुक लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लुक की तारीफ भी हो रही है।

Janhvi Kapoor
Image Source : INSTAGRAM/JANHVI KAPOORJanhvi Kapoor

जाह्नवी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। लगातार अपने फैंस से वो जुड़ी रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो जाह्नवी हाल ही में 'गुंजन सक्सेना' फिल्म में नजर आई थीं। जाह्नवी ने सिनेमाजगत में डेब्यू 'धड़क' फिल्म से किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल