1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. भाई अर्जुन और बहन अंशुला के साथ सिनेमा हॉल पहुंची जाह्नवी कपूर, उनके Off White बैग की कीमत 50 हजार से भी ज्यादा

भाई अर्जुन और बहन अंशुला के साथ सिनेमा हॉल पहुंची जाह्नवी कपूर, उनके Off White बैग की कीमत 50 हजार से भी ज्यादा

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 30, 2018 02:57 pm IST,  Updated : Jul 30, 2018 02:57 pm IST

मुंबई के थियेटर के बाहर जाह्नवी कपूर शार्ट डेनिम पैंट के साथ टी शर्ट और ऊपर से डेनिम जैकेट में स्पॉट हुईं। वह सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। साथ  ही Off White ब्रांड का बैग लिया हुआ था। जानिए इसकी कीमत।

Janhvi kapoor- India TV Hindi
Janhvi kapoor Image Source : YOGEN SHAH

नई दि्ल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर देर रात अपनी बहनों जाह्नवी और अंशुला संग मु्ंबई के एक थियेटर में स्पॉट हुए। आपको बता दें कि श्री देवी की बेटी जाह्नवी कपूर की पहली फिल्म 'धड़क' इसी महीने 20 जुलाई को रिलीज हुई है। अभी तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस में 51 करोड़ 56 लाख का कलेक्शन है।

'धड़क' फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी के बेहतरीन लुक देखने को मिलें। ट्रेडिशनल के साथ-साथ वेस्टर्न में भी उन्होंने कहर ढाया। हर एक लुक में उन्होंने पर किसी को दीवाना बनाया। उनके इस फैशन सेंस को देखकर लगता है कि वह अपनी कजिन सोनम कपूर से कम नहीं हैं। उनसे वह काफी कुछ सीखी हैं।

janhvi kapoor
janhvi kapoor

मुंबई के थियेटर के बाहर जाह्नवी कपूर शार्ट डेनिम पैंट के साथ टी शर्ट और ऊपर से डेनिम जैकेट में स्पॉट हुईं। वह सिंपल लुक में भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। पैरों पर स्नीकर्स के साथ Off White ब्रांड का बैग लिया हुआ था।

Off White bag
Image Source : OFF WHITE Off White bag

OFF-WHITE ब्रांड के इस शोलेडर बैग की कीमत € 797 यानी करीब 63,916 रुपए का है। वैसे तो जाह्नवी हमेशा की मंहगे आउटफिट्स में नजर आती हैं।

मुंबई थियेटर के बाहर अर्जुन कपूर पीच कलर की टी शर्ट के साथ ब्लू पैंट के साथ ब्लू कलर के स्लीपर में नजर आएं। वहीं उनकी बहन अंशुला ब्लैक कलर की ड्रेस के साथ व्हाइट स्नीकर्स में नजर आईं।

अजुर्न, अंशुला, जाह्नवी के अलावा कपूर खानदान के और लोग भी स्पॉट हुे। जिनमें संजय कपूर अपनी फैमिली के साथ आएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल