1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सामंथा अक्किनेनी जानती हैं कि स्टार के रुप में साड़ी के साथ कैसे पहनें डेनिम जैकेट, खुद ही देखें तस्वीरें

सामंथा अक्किनेनी जानती हैं कि स्टार के रुप में साड़ी के साथ कैसे पहनें डेनिम जैकेट, खुद ही देखें तस्वीरें

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 30, 2018 09:38 am IST,  Updated : Jul 30, 2018 09:38 am IST

हाल में ही उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में साड़ी पहने हुए तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में एक खास बात थी। वो है साड़ी के ऊपर डेनिम जैकेट पहनना। जो कि उनको एक अलग ही लुक दे रहा था।

Samantha - India TV Hindi
Samantha Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: तमिल फिल्मों में अपने पॉवरफुल अभिनय के साथ-साथ अपने फैशन सेंस से सभी को अपनी दिवाना बना रही है सामन्था अक्किनेनी। खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस अपने आउटफिट्स को लेकर हमेशा एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। जो कि हर कुछ कहता है। उनकी हर स्टाइल ऐसी होती है कि उसके बारें में लोग बात जरुर करते है। हाल में ही उन्होंने अपने इंस्ट्राग्राम में साड़ी पहने हुए तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में एक खास बात थी। वो है साड़ी के ऊपर डेनिम जैकेट पहनना। जो कि उनको एक अलग ही लुक दे रहा था।

सामंथा स्टाइलिश लुक अंदाज में साड़ी पहनी हुई थी। जो कि  Anavila Misra handloom saree से थी। एबिनेत्री ने फ्लोरल साड़ी के साथ स्टाइलिश ब्लाउज के साथ डेनिम जैकट पहनी। जिसकी बटनें खोली रखी। इस लुक में वह बिल्कुल अलग लग रही थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए हाथों में प्यारी सी रिंग के साथ कानों में बड़े-बड़े ईयररिंग्स पहनें। जो कि उनपर काफी खूबसूरत नजर आ रहे थे।

सामंथा ने पिछले साल ही नागा चैतन्य से शादी की है और शादी के बाद ही उन्होंने अपने बोल्ड अवतार को दिखाना शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल