नई दिल्ली: दिल्ली के ताज पैलेस में चल रहे इंडियन कुट्योर वीक के फिनाले की ओपनिंग में बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम के रैंप पर उतरते ही लोगों की निगाहें थम सी गई। फैशन डिजाइनर रेनू टंडन के कलेक्शन 'वंस अपॉन ए टाइम' की यामी गौतम शो स्टॉपर थी।
Related Stories
यामी ने पेस्टल और गोल्डन कलर के हैवी इम्ब्राइडी वर्क वाले फ्लोरल लंहगे पर मैचिंग लाइट वेट दुपट्टा पहने हुए थे। जिसमें वह किसी रानी से कम नहीं लग रही थी। कहा जाता है कि अगर आप साड़ी या लंहगा पहन रहें है तो बाल लंबे होने से आपकी खूबसूरती ओर बढ़ जाती है लेकिन यामी का कुछ अलग की स्टाइल था। वह छोटे बालों के साथ ट्रेडिशनल अवतार में दिखी। वह काफी खूबूसरत नजर आ रही थी।

यामी अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप और स्टेटमेंट इयरगिंस, कॉकटेल रिंग और हाथों में स्टाइलिश ब्रेसलेट पहना हुआ था।

रेनू की ब्राइडल कलैक्शन में फ्लोरल प्रिंट का फ्यूजन खूब देखने को मिला। मॉडल्स ने हैवी वेट आउटफिट के साथ हैवी ब्राइडल ज्वैलरी वियर की और रैंपवॉक किया।