नई दिल्ली: अपने समय की मशहूर अभिनेत्री रही शिल्पा शेट्टी आज अपनी फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर प्रसिद्ध हैं। इंडिया कुटयोर वीक में शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बोल्ड अवतार में रैपवॉक किया। उन्होंनें फैशन डिजायनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन की शो-स्टॉपर बनी। रैंप में उतरतें ही सभी की निगाहें उन्हें पर चिकी रह गई।
Related Stories
फैशन डिजायनर अमित के इस कलेक्शन का नाम 'क्रिस्टालिसा' था। जिसमें कपड़ों पर हाथ से कारीगरी की गई थी।
इनके कलेक्शन में पांरपरिक और वेस्ट का कल्चर देखने को मिला।
शिल्पा शेट्टी ने पर्पल कलर की साड़ी टाइप साड़ी के साथ ब्लैक कलर का डिजायनर ब्लाउज पहने हुए नजर आईं। इसके साथ हाथों पर खूब सारी अंगूठियां और कानों में इयरकफ पहना हुआ था। इसके साथ ही पैरों पर निधि भंडारी द्वारा डिजायन की हुई मैटालिक हिल्स में नजर आईं। इस पर्सनालिटी में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।