नई दिल्ली: 8 जून 1975 को मंगलौर में जन्मीं शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस में से हैं जो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फिट भी हैं। 43 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी को देखकर ऐसा लगता है कि वो दिन ब दिन और निखरती जा रही हैं। फिटनेस की वजह से वो आज अपने फैंस के लिए एक आइडियल हैं। अपने फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में उनकी अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है।
Related Stories
अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए शिल्पा कहती हैं कि, ‘अक्सर लोग मुझसे यही जानना चाहते हैं कि मैं खाती क्या हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? तो हमेशा मैं उन्हें अपनी फिटनेस का श्रेय योग को देती हूं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल को। अपने शरीर को फिट रखने के लिए योग और व्यायाम पर विशेष ध्यान देती हूं।'
शिल्पा ने बताया, 'मुझे डाइटिंग पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हूं। इसकी बजाय मैं हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेती हूं। ब्राउन कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त खाने पर मेरा जोर होता है जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, ब्राउन पास्ता।'

शिल्पा ने कहा, 'वर्कआउट सेशन के दौरान प्रोटीन शेक पीती हूं। साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेना मुझे पसंद है। पैकेटबंद ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करती हूं। आपको शायद यकीन न हो, मगर हफ्ते में मैं 6 दिन हेल्दी खाना खाती हूं, जिसमें शाकाहारी पौष्टिक भोजन ही शामिल होते हैं लेकिन रात 8 बजे के बाद मैं खाना नहीं खाती हूं'।

शिल्पा का कहना है, 'रविवार के दिन मैं कोई भी डाइट नहीं फॉलो करती हूं। इस दिन कुछ भी पसंद का खाती हूं।' डाइट के साथ-साथ शिल्पा अपनी त्वचा का भी विशेष ख्याल रखती हैं। वह अपने चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करती हैं।


