नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के काफी लंबे टाइम बाद फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' से कमबैक किया है। इस फिल्म में करीना ने कालिंदी नाम की लड़की का रोल किया है। कालिंदी एक बिंदास लड़की लेकिन बिंदास होने के साथ-साथ कमिटमेंट फोबिक है। साथ ही यह फिल्म करीना के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि कालिंदी(करीना) की शादी के इर्द गिर्द फिल्म की स्टोरी घूमती रहती है।
Related Stories
जहां तक करीना की स्टाइल की बात करें तो करीना इस फिल्म में काफी फैशनेबल दिख रही हैं। इस फिल्म में करीना का स्टाइल, ड्रेस काफी एट्रेक्टिव है लेकिन सबसे ज्यादा लोगों का और खासकर लड़कियों का ध्यान खिंचा है करीना के इयरिंग्स ने। करीना कपूर के इयरिंग्स लोगों को खास पसंद आए हैं।
करीना ने अपने कैज्वल लुक के साथ कई डिजाइनर इयरिंग्स पहने हैं। इस इयरिंग्स को Spring Summer 2017 collection के तहत दिखाया भी गया था। आपको बता दें कि यह इयरिंग्स के दाम लगभग 50,000 के आसपास हैं। ये डिजाइन इसलिए भी खास है क्योंकि यह 'घोड़े की नाल' की शेप में है।
जैसा की आपने देखा होगा कि करीना ने इस मूवी में ज्यादातर इयरिंग कंधे तक का पहना है। और यह इयरिंग्स करीना ने करीना ने ब्लैक Zimmermann swimsuit के ऊपर पहना है। जिसमें वह काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं।