1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. केट स्पेट की मौत पर शौक जताते हुए फैशन डिजायनर मसाबा गुप्ता ने किया दिल को छू लेने वाला ट्वीट

केट स्पेट की मौत पर शौक जताते हुए फैशन डिजायनर मसाबा गुप्ता ने किया दिल को छू लेने वाला ट्वीट

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 09:16 am IST,  Updated : Jun 07, 2018 09:16 am IST

अलग तरह के डिजाइनर परिधानों के लिए लोकप्रिय मसाबा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर केट स्पेड की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि हम बहुत ही अजीब और खराब समय रह रहे हैं। 1990 के दशक में हैंडबैग्स की श्रृंखला तैयार करने वाली स्पेड मंगलवार को न्यूयॉर्क के अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। वह 55 साल की थीं। उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

masaba gupta- India TV Hindi
masaba gupta

नई दिल्ली: अलग तरह के डिजाइनर परिधानों के लिए लोकप्रिय मसाबा गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय डिजाइनर केट स्पेड की मौत पर शोक जताते हुए कहा कि हम बहुत ही अजीब और खराब समय रह रहे हैं। 1990 के दशक में हैंडबैग्स की श्रृंखला तैयार करने वाली स्पेड मंगलवार को न्यूयॉर्क के अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। वह 55 साल की थीं। उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

मसाबा ने मंगलवार रात को तनाव व अवसाद के बारे में लिखा और इसे ट्विटर पर साझा किया।

मसाबा ने पोस्ट में लिखा, "केट स्पेड फैशन में सबसे सफल उद्यमियों में से एक थीं। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। हम इस तरह के अजीब व खराब समय में रह रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि वह नहीं जानती कि क्या चीज किसी को ऐसा कदम उठाने के लिए प्रेरित करती है, लेकिन अगर हम किसी को परेशानी या तनाव के दौर से गुजरते देखे और यह कहते सुने कि वे ठीक नहीं हैं तो फिर हमें उनके बारे में सोचना चाहिए।

मसाबा (29) ने कहा कि ऐसे लोगों को करुणा व दयालुता की भावना से देखे जाने की जरूरत है।

दिग्गज अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडिज के पूर्व बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा ने कहा, "हम पीढ़ियों में सबसे ज्यादा संपर्क में रहने वाली पीढ़िया हैं, एक फोन कॉल दूर, लेकिन अपने मन में लाखों मील दूर। किसी भी तरह इंसानों के बीच इतनी दूरी कभी नहीं रही है और इस समय हमें जरूर ज्यादा सचेत और जागरूक होना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल