नई दिल्ली: आज का समय फैशन का समय है। जिससे हर कोई एक-दूसरे को कॉम्पिटिशन दे रहे है। फिर चाहे ड्रेस को लेकर हो या फिर स्किन को लेकर। जा के समय में हर कोई चाहता है कि उसे मनचाहा गोरापन मिले। जिसके कारण मार्केट में लाकर कई ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है, लेकिन इससे लाभ मिलने के साथ-साथ अधिक साइड इफेक्ट होते है।
Related Stories
अगर आप वास्तव में चाहते है कि आपको मनचाहा निखार मिलें तो इसके लिए आप यह घरेलू उपाय अपनाकर आसानी से निखार पा सकते है। जानिए कैसे।
यह घरेलू उपाय बहुत ही इफेक्टिव है। इससे आपके चेहरे के डार्क स्पॉट, एक्ने के साथ-साथ स्किन संबंधी हर समस्या से निजात मिल जाएगा। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा। जानिए इस जैल का इस्तेमाल कैसे करना है।
सामग्री
- आधा चम्मच नारियल का तेल
- एक चम्मच एलोवेरा जैल
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले एक साफ बाउल लें। इसके बाद इसमें एलोवेरा जैल और नारियल तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन में अच्छी तरह से लगाकर कम से कम 3 मिनट धीमे हाथों से मसाज करें। 15 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस जैल का इस्तेमाल बेड में जाने से पहले करें। सप्ताह में कम से कम 3 बार इसे अपने चेहरे और गर्दन में लगाएं।