1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सिर्फ 10 रुपए के इस घरेलू उपाय से 14 दिन में पाएं लंबे, घने और काले बाल

सिर्फ 10 रुपए के इस घरेलू उपाय से 14 दिन में पाएं लंबे, घने और काले बाल

 Edited By: Shivani Singh
 Published : May 22, 2018 08:30 am IST,  Updated : May 22, 2018 08:30 am IST

वैसे तो हम अपने बालो को घने और लंबे करने के लिए ऑयल से मसाज करते है लेकिन सही ऑयल न होने के कारण वह आपके बालों के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता है। जितना ही आप चाहते है। इसलिए हम आरपके लिए एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए है। जिससे आप लंबे घने और काले बाल पा सकते है।

Home Remedy For Long Hair- India TV Hindi
Home Remedy For Long Hair

नई दिल्ली: हर लड़की की चाहत होती हैं कि उसके लंबे, घने और काले बाल हो। जिसके लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है। जिससे कि उन्हें मनचाहे बाल मिल जाएं। आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफ और प्रदूषण के कारण हमारे बाल काफी खराब हो जाते है। जिसके कारण दो मुहें बाल, ड्रैंडफ, रुखे बाल होने की समस्या हो जाती है।

वैसे तो हम अपने बालो को घने और लंबे करने के लिए ऑयल से मसाज करते है लेकिन सही ऑयल न होने के कारण वह आपके बालों के लिए उतना फायदेमंद नहीं होता है। जितना ही आप चाहते है। इसलिए हम आरपके लिए एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए है। जिससे आप लंबे घने और काले बाल पा सकते है।

जी हां नारियल तेल के साथ एलोवेरा और प्याज के रस का इस्तेमाल कर आसानी से आप मात्र 14 दिन में कई इंच अपने बाल बढ़ा सकती हैं। जानइए इस रेमिडी के बारें में।

आपको चाहिए

  • एक कप नारियल तेल
  • 2-3 एलोवेरा की छड़ी
  • एक बाउल प्याज का रस

ऐसे बनाएं

सबसे पहले पैन में नारियल तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमें एलोवेरा के छोटे-छोटे टुकड़े कर डाल दें और उबलने दें। कम से 5 मिनट उबलने के बाद इसे ठंडा होने दें।

जब ये ठंडा हो जाएं तो एक बोतल में भर लें और इसमें प्याज का रस डाल दें।

ऐसे करें इस्तेमाल
अब इसे बालों में स्प्रे कर के स्कैल्प में लगाएं। कम से कम 40 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी से शैंपू के साथ धो लें।सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल कर आसानी  से आप पा सकती है लंबे घने और काले बाल।

इस वीडियों को AllTips नामक YouTube अकाउंट से लिया गया है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल