नई दिल्ली: हर किसी के लिए अनचाहे बाल एक बड़ी समस्या है खासकर लड़कियों के लिए। अनचाहे बालों के कारण वह कट स्लीप या फिर ऐसे कपड़े नहीं पहन सकती है जिनमें हाथ, पैर या फिर अंडर आर्म्स दिखें। कई बार तो चेहरे में भी अधिक मात्रा में बाल निकल आते है। जिससे निजात पाने के लिए हम पार्लर का चक्कर लगाते है।
सप्ताह में एक बार आपको पार्लर जाना ही पड़ता है। जिससे पैसे के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होती है। या फिर इससे निजात पाने के लिए हम लेजर ट्रिटमेंट लेते है, लेकिन यह इतना महंगा होता है कि आम इंसान इसे नहीं करा सकता है। इसलिए हम आपको एक ऐसा घरेलू उपाय बता रहे है। जिसे अपनाकर आप आसानी से कुछ ही दिनों में हमेशा के लिए अनचाहे बालों से निजात पा सकते है। जानिए इस अमेजिन रेमिडी के बारें में।
Related Stories
सामग्री
- आधा नींबू
- एक चम्मच चीनी
ऐसे करता है नींबू और चीनी काम
जहां नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। जो कि आपकी स्किन को हेल्दी रखने के साथ-साथ
अनचाहे बालों से निजात दिलाता है। वहीं चीनी में ऐसे गुए पाएं जाते है। जो कि डेड स्किन को निकालने के साथ-साथ अनचाहे बालों को भी हटा देता है। जानिए इसका कैसे इस्तेमाल कर कुछ ही दिनों में पा सकते है चेहरे के अनचाहे बालों से निजात।
ऐसे करें यूज
सबसे पहले आधा कटा नींबू लेकर इसे चीनी में डिप कर लें। इसके बाद इसे अपने अनचाहे बालों में 5-6 मिनट रगड़ते रहें। इससे आपको अनचाहे बालों से निजात मिल जाएगा।
इस रेमिडी को सप्ताह में कम से कम 2 बार करें। लगातार एक माह करने से आपको हमेशा के लिए अनचाहे बालों से निजात मिल जाएगा। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है।