नई दिल्ली: आज के मॉर्डन लाइफ में सबसे बड़ी समस्या है सफेद बाल। जब आपका पहला सफेद बाल निकलता होगा तो आपके दिमाग में न जाने कैसे-कैसे ख्याल आते होगें। जिसके चलते आप ऐसी चीजें और ट्रिटमेंट सर्च करने लगते है। जिससे इस समस्या से हमेशा के लिए निजात मिले।
Related Stories
आज के समय में सपेद बाल 20 या फिर 30 साल की उम्र में आसानी से दिखने लगते है। इतना ही नहीं इसके साथ हेयरफॉल की भी समस्या हो जाती है। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए है ऐसा घरेलू उपाय। जिससे आप आसानी से सफेद और झड़ते बालों से निजात पा सकते है। इतना ही नहीं आप मजबूत, काले, घने बाल पा सकते है। जानिए इस घरेलू उपायों के बारें में।
आपको चाहिए
- एक लीटर पानी
- 50 ग्राम आंवला
- 1 कप दही
ऐसे बनाएं ये अमेजिन पेस्ट
सबसे पहले एक कढ़ाई लेकर उसमें यह दोनों चीजें डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। दूसरे दिन इसे गैस की धीमी आंच में रखकर पकाएं।
इसे तब तक पकाते रहें। जब तक कि पानी आधा न रह जाएं। इसके बाद इसे ठंडा होने दें।
अब इसे एक बाउल में निकाल लें और इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आपका पेस्ट बनकर तैयार हो गया है।
ऐसे करें यूज
अब इसे बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। कम से कम 1 घंटा लगा रहने के बाद किसी हर्बल शैंपू से अपने बालों को धो लें। सप्ताह में कम से कम 2 बार इसका इस्तेमाल करें। आपको 1 सप्ताह में ही फर्क नजर आ जाएगा। इससे आपके बाल लंबे, घने और काले होगे।