1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Levis के CEO ने कहा, भूलकर भी न धोएं अपनी जींस, जानिए इसकी वजह

Levis के CEO ने कहा, भूलकर भी न धोएं अपनी जींस, जानिए इसकी वजह

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 02, 2018 10:28 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 09:10 pm IST

Levis के सीईओ चिप बर्ग के अनुसार जींस नहीं धोना चाहिए बल्कि उसे सिर्फ साफ करना चाहिए। अब आप सोच रहे होगे कि जींस नहीं धोएंगे तो वह साफ कैसे होगी। इसके साथ ही उसके बैक्टीरिया कैसे हटेगें। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देंगे लिवाइस के सीईओ। जानिए कारण

Jeans- India TV Hindi
Jeans

नई दिल्ली: अगर आप भी अपनी जींस धोते है, तो आज से ही धोना बंद कर दें। यह बात कही है लिवाइस के सीईओ चिप बर्ग ने। चिप बर्ग के अनुसार जींस नहीं धोना चाहिए बल्कि उसे सिर्फ साफ करना चाहिए। अब आप सोच रहे होगे कि जींस नहीं धोएंगे तो वह साफ कैसे होगी। इसके साथ ही उसके बैक्टीरिया कैसे हटेगें। ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब देंगे लिवाइस के सीईओ। जानिए ऐसा कहने के पीछे क्या है कारण।

दुनिया की पहली जींस के निर्माता और दुनिया भर में मशहूर जींस कंपनी लिवाइस के सीईओ चिप बर्ग ने ये सब कहा है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि अपनी जींस नहीं धोनी चाहिए। बल्कि टूथब्रश की मदद से उसे साफ कर लेना चाहिए।

चिप बर्ग ने यह बात एक इंटरव्यू में कही इसके पीछ कारण है। उन्होंने बताया कि जींस को धोने से इसके मैटेरियल को नुकसान पहुंचता है और यह पानी की भी बर्बादी है।

इस बारें में कुछ एक्सपर्ट का कहना है कि जींस को कम से कम 6 माह नहीं धोना चाहिए। जितने लंबे समय तक आप इसे नहीं धोएंगे तब तक ये और भी अच्छी लगेगी।  अगर आप जींस को जल्दी धोते है तो इसका नीला रंग निकल जाता है। जिसके कारण एक नीला रंग सपाट दिखाई देगा।

ऐसे पाएं कीटाणुओं से निजात

इस बारें में सीईओ ने कहा कि अगर आप सोच रहे होगे कि कीटाणुओं से कैसे निजात पाएं। इसके लिए आप अपनी जींस को रातभर के लिए फ्रीजर में रख दें। फिर दूसरे दिन धूप, साफ हवा या फिर न्यूट्रलाइजर स्प्रे दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल