1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोने से पहले लहसुन का करें यूं इस्तेमाल और हफ्तेभर में पाएं अनचाहे तिलों से हमेशा के लिए निजात

सोने से पहले लहसुन का करें यूं इस्तेमाल और हफ्तेभर में पाएं अनचाहे तिलों से हमेशा के लिए निजात

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Mar 23, 2018 08:56 pm IST,  Updated : Mar 23, 2018 08:56 pm IST

कई लोग होते है कि तिल को हटाने के लिए खाने वाला चूना का इस्तेमाल करते है। लेकिन यह खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके चेहरे पर दाग बन जाता है। इसलिए हम आपको बता रहे है कैसे लहसुन का इस्तेमाल कर बिना दाग के तिल से निजात पा सकते है। जानिए कैसे।

How to Use Garlic to Remove a Mole- India TV Hindi
How to Use Garlic to Remove a Mole

नई दिल्ली: चेहरे पर अगर तिल हो तो खूबसूरत बढ़ जाती है लेकिन अगर ये तिल चेहरे पर कुछ ज्यादा हो जाएं तो आपके चेहरे को बिगाड़ देता है। इसलिए आप कोशिश करते है कि इन तिलों से किसी न किसी तरीके से निजात मिल जाएं। मार्केट में कई ऐसे प्रोडक्ट भी मिलते है। जो इस बात का क्लेम करते है कि तिल गायब हो जाएगा। जरुरी नहीं कि ऐसा हो।

 

कई लोग होते है कि तिल को हटाने के लिए खाने वाला चूना का इस्तेमाल करते है। लेकिन यह खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके चेहरे पर दाग बन जाता है। इसलिए हम आपको बता रहे है कैसे लहसुन का इस्तेमाल कर बिना दाग के तिल से निजात पा सकते है। जानिए कैसे।  

आपको चाहिए

  • लहसुन की एक कली
  • सूती कपड़ा

ऐसे करें यूज

सबसे पहले लहसुन को पीस लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को को प्रभावित जगह पर लगाएं। इसके बाद इसे सूती के कपड़े से बांध लें। इसे रातभर बांधा रहने दें। इस उपाय को सप्ताह में कम से 3-4 बार करें।

ध्यान रखें ये बात
अगर सोच रहे है कि तिल कट जाएगा, तो ऐसा नहीं है इसमें धीरे-धीरे पतली परत बनेगी। इसके बाद यह धीरे-धीरे भर जाएगा। इसे आप हटाएं नहीं। कुछ दिनों बाद आपको दिखेगा जैसे कि उस जगह तिल ही नहीं था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल