1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ऑर्गेनिक फूड के बाद अब ऑर्गेनिक कपड़ों का है फैशन, जानिए इसमें क्या है खास

ऑर्गेनिक फूड के बाद अब ऑर्गेनिक कपड़ों का है फैशन, जानिए इसमें क्या है खास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 07, 2018 05:43 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 05:43 pm IST

ऑर्गेनिक फूड के बाद अब मार्केट में ऑर्गेनिक कपड़े भी आ गए हैं। इन कपड़ो की खासियत के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। 

organic cloth- India TV Hindi
organic cloth

नई दिल्ली: ऑर्गेनिक फूड के बाद अब मार्केट में ऑर्गेनिक कपड़े भी आ गए हैं। इन कपड़ो की खासियत के बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे। इन दिनों फैशन के गलियारों में ऑर्गेनिक, इको फ्रेंड्ली या सस्टेनेबल फैशन की धूम है। पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए लोग भी इस ओर जागरूक हो रहे हैं। फैशन डिजाइनर्स इन दिनों ख्रादी या हैंडमेड कॉटन फैब्रिक में कई नए प्रयोग कर रहे हैं। 

जिस तरह ऑर्गेनिक फूड लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनता जा रहा है, उसी तरह फैशन में भी ऑर्गेनिक का जलवा छाने लगा है। कम केमिकल्स और प्राकृतिक रंगों के इस्तेमाल से बने फैब्रिक में कई नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इस बदलाव की एक झलक।

ऑर्गेनिक है क्या

ऑर्गेनिक या सस्टेनेबल फैशन में कार्बनिक कॉटन, बैंबू फैब्रिक और हाथ से बुनी खादी का उपयोग किया जाता है। इसमें रंग भी प्राकृतिक तत्वों से निकाले जाते हैं। इस तरह के फैब्रिक त्वचा के लिए अच्छे होते हैं क्योंकि इनसे स्किन एलर्जी की संभावना नहीं रहती। खासतौर पर गर्मियों में तो यह फैब्रिक बहुत अनुकूल रहता है। दिल्ली की फैशन डिजाइनर अंकिता का कहना है कि ऑर्गेनिक फैशन ने बाराबर में अपनी पैठ बना ली है और बड़े शहरों में लोग इस फैशन को हाथोंहाथ ले रहे हैं।

केमिकल्स से बचाव
गहरे रासायनिक रंगों और केमिकल ट्रीटमेंट का चलन अब कम हो गया है। इसकी जगह हैंडमेड कॉटन, बैंबू की छाल से बने इको फ्रेड्ली कपड़े फैशन को नया आयाम दे रहे हैं। इसके लाभ देख कर लोग अब ऑर्गेनिक व इको फ्रेंड्ली कपड़ों की मांग कर रहे हैं। कुछ लोग इसे फैशन स्टेटमेंट की तरह देख रहे हैं तो कुछ जागरूकता का नतीजा मानते हैं। कई देसी-विदेशी ब्रैंड्स ऑर्गेनिक की राह पर चल पड़े हैं। सेहत और पर्यावरण को देखते हुए इस फैशन से रीजनल क्राफ्ट को फिर से जीवित कर पाने की उम्मीद जग रही है।

पर्यावरण के लिए उपयोगी
दिल्ली में एक ऑर्गेनिक फैशन स्टोर की संचालक ममता कहती हैं कि दुनिया भर में लोग ग्लोबल वॉर्मिंग को लेकर जागरूक हो रहे हैं, लिहाजा टेक्सटाइल डाइंग में होने वाले केमिकल्स के प्रयोग से बचना चाहते हैं। समस्या का समाधान यही है कि ऑर्गेनिक रंगों का अधिकाधिक इस्तेमाल किया जाए। हर्बल तत्वों से बुने गए कपड़े शहरी लोगों के लिए नई चीज हैं, जिसे लोग तेजी से अपनाने लगे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल