1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कंगना रनौत कांजीवरम साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, देखें Stunning Pics

कंगना रनौत कांजीवरम साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, देखें Stunning Pics

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 24, 2021 07:30 am IST,  Updated : Mar 24, 2021 01:45 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अपने साड़ी लुक से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं एक बार फिर उनका कांजीवरम साड़ी के प्रति प्यार सामने आया।

कंगना रनौत कांजीवरम साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, देखें Stunning Pics- India TV Hindi
कंगना रनौत कांजीवरम साड़ी में नजर आईं बेहद खूबसूरत, देखें Stunning Pics Image Source : INSTAGRAM/KANGANARANAUT

एक्ट्रेस कंगना रनौत बेबाक बोल, शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। इन दिनों उनका साड़ीलुक काफी वायरल हो रहा है। कंगना रनौत साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में कंगना कई बार पार्टी से लेकर कैजुअल साड़ी में नजर आ चुकी हैं। हाल में ही कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया। अपकमिंग फिल्म थलाइवी के ट्रेलर लॉन्च के समय वह बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

कंगना रनौत के लुक की बात करे तो उन्होंने Madhurya कलेक्शन से ऑरेंज कलर की साड़ी कांजीवरम साड़ी पहने हुए नजर आईं। जिसमें गोल्डन और ब्लैक कलर का बॉर्डर था। 

बर्थडे पर 'थलाइवी' का ट्रेलर लॉन्च कर चेन्नई से वापस लौटीं कंगना रनौत, देखिए एयरपोर्ट की तस्वीरें

इस लुक के साथ कंगना रनौत ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी लगाई। इस लुक के साथ कंगना से खूबसूरत चोकर के साथ मैचिंग ईयररिंग्स कैरी किया। इसके साथ एक्ट्रेस ने कंगना और रिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

कंगना ने इस लुक के साथ हेयरस्टाइल में बन बनाया जिसमें गजरा लगाकर अपने लुक को पूरा किया।  कंगना इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

Thalaivi Trailer Review : रंगमंच की खूबसूरती से सत्ता की गलियों तक, कंगना की अदायगी ने दिखाए जयललिता के अलग-अलग रंग

कंगना रनौत को कांजीवरम साड़ी काफी पसंद है। वह कई मौके पर इसमें नजर नजर आ चुकी हैं।

कंगना इस लुक से पहले  ट्रेलर लॉन्च के समय फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से पेंटल कलर की साड़ी पहने हुए नजर आईं। इसमें सिल्वर धागों के साथ बॉर्डर में एंब्राइड्री की गई। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर का ब्लाउज पहने हुए नजर आईं।

मणिकर्णिका मे इस लुक के साथ रूबी पैटेंट का चोकर पहना। इस लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नदर आईं। 

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करे तो वह थलाइवी में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह तेजस में नजर आएगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल