1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कान्स फिल्म फेस्टिवल: वेस्टर्न आउटफिट नहीं बुनकरों द्वारा तैयार की हुई साड़ी में नजर आएंगी कंगना रनौत

कान्स फिल्म फेस्टिवल: वेस्टर्न आउटफिट नहीं बुनकरों द्वारा तैयार की हुई साड़ी में नजर आएंगी कंगना रनौत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 14, 2019 09:05 am IST,  Updated : May 14, 2019 09:05 am IST

आज 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का आगाज होने जा रहा है और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत कान्स के रेड कारपेट पर तहलका मचाने के लिए एक नई तरकीब निकाली है।

कंगना रनौत- India TV Hindi
कंगना रनौत

आज 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' का आगाज होने जा रहा है और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत कान्स के रेड कारपेट पर तहलका मचाने के लिए एक नई तरकीब निकाली है। कान्स में जहां एक तरफ एक्ट्रेस अपनी फैशन और महंगे गाउन के लिए सुर्खियों में रहती हैं वहीं कंगना ने इनसब से हटकर कुछ ट्रेडिशनल करने का सोचा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना इस बार कान्स के रेड कारपेट पर ट्रेडिशनल साड़ी अवतार में नजर आएंगी। इस साड़ी को फेमस फैशन डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक तैयार करेंगे। हर बार की तरह इस बार भी कंगना के साथ-साथ बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आएंगी। कंगना रनौत भी फेस्टिवल में हिस्सा ले रही हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अपने लुक को लेकर कंगना रनौत ने कहा, 'जो कपड़े मैं पहनूंगी उनमें ड्रामा होगा। मैं एक एक्ट्रेस ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर होंगी। उसी वक्त मैं अपने लुक से अपने कारीगरों को और हमारे रिच कल्चर और विरासत को प्रदर्शित करूंगी।

मेरी स्टाइलिस्ट एमी पटेल और मैं इस पर पिछले कुछ हफ्तों से माथापच्ची कर रहे हैं। हम फाल्गुनी और शेन पीकॉक के साथ कुछ यूनिक साड़ी तैयार करने पर काम कर रहे हैं।'आपको बता दें आज से शुरु होने वाला कान्स फेस्टिवल फ्रांस की राजधानी पेरिस में होने जा रहा है। ये 72वां कान्स फिल्म फेस्टिवल होगा, जो 11 दिनों तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल