1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. गोल्डन-ब्लैक साड़ी में करिश्मा कपूर के इस अंदाज को कोई नहीं दे सकता टक्कर, देखें तस्वीरें

गोल्डन-ब्लैक साड़ी में करिश्मा कपूर के इस अंदाज को कोई नहीं दे सकता टक्कर, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 01:31 pm IST

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर गोल्डन ब्लैक साड़ी में किसी कयामत से कम नहीं लग रहीं थी। कोच्चि इवेंट के दौरान करिश्मा को डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किये हुए साड़ी में देखा गया।

karishma kapoor- India TV Hindi
karishma kapoor

नई दिल्ली: एक्ट्रेस करिश्मा कपूर गोल्डन ब्लैक साड़ी में किसी कयामत से कम नहीं लग रहीं थी। कोच्चि इवेंट के दौरान करिश्मा को डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन किये हुए साड़ी में देखा गया। करिश्मा की साड़ी की बात करें तो यह एथनिक लुक करिश्मा पर काफी अच्छा लगा रहा था। और करिश्मा को तान्या गवरी ने तैयार किया था। इस ड्रेस के साथ करिश्मा ने काली बिंदी और बालों को टाइट करके बांधा था।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 44 साल के उम्र में भी 20 साल की लड़कियों को टक्कर देती हैं। हाल ही में एक फैंशन शो के दौरान करिश्मा कपूर राजस्थानी दुल्हन के अवतार नजर आईं। यह खास मौका था जब करिश्मा कपूर ने फैशन डिजाइनर शांतनु गोयंका के लिए मुंबाई में रैंप वॉक किया। करिश्मा की ये दुल्हन अवतार में बेइंतहा खूबसूरत लग रहीं थीं। करिश्मा कपूर के पूरे दुल्हन वाले अवतार को राजस्थान का टच दिया गया था।

इस खास मौके पर करिश्मा ओरेंज कलर का लहंगा, ब्लैक हेवी वर्क वाला ब्लाउज साथ ही साथ हेवी ज्वेलरी के साथ गले में हेवी चोकर, माथे पट्टी पहनी हुईं थीं। लहंगे की बात करें तो करिश्मा ने लहंगा के ऊपर ओरेंज कलर का डार्क दुपट्टा सर से लिया था। यह लहंगा का कलर काफी कंट्रास्ट था जिसकी वजह से करिश्मा किसी महरानी से कम नहीं लग रहीं थीं। इस अवतार में करिश्मा किसी महरानी से कम नहीं लग रहीं थी। इस अवतार में जब करिश्मा ने बतौर शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।(Deepika Ranveer Wedding: शादी से पहले इतने लाख के आउटफिट्स पहन एयरपोर्ट पर रणवीर सिंह के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण)

इस दिवाली आप भी कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, मलाइका अरोड़ा की तरह हो सकती हैं तैयार, इन टिप्स को करें फॉलोसे कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल