1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मंदिरा बेदी ने दिखाया अपना हुनर, सिर्फ 1 मिनट में स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहन किया हर किसी को दंग

मंदिरा बेदी ने दिखाया अपना हुनर, सिर्फ 1 मिनट में स्टाइलिश तरीके से साड़ी पहन किया हर किसी को दंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 25, 2018 04:54 pm IST,  Updated : Oct 25, 2018 04:55 pm IST

46 वर्षीय मंदिरा बेदी ने हाल में ही एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शानदार तरीके से साड़ी पहनती हुई दिखाई दे रही हैं। मंदिरा ने किसी की मदद न लेते हुए यह कारनामा महज 1 मिनट में कर दिखाया है। देखें वीडियो।

mandira bedi- India TV Hindi
mandira bedi Image Source : INSTRAGRAM/MANDIRA BEDI

नई दिल्ली: जब भी हम साड़ी पहनने के बारें में सोचते है तो यह सोचकर मन नहीं करता है कि उसे पहनने में बहुत समय लगेगा। इसके अलावा उले संभालना भी उतना ही मुश्किल है। आमतौर पर बोला जाएं तो साड़ी पहनने में आपको कम से कम 20 मिनट तो लग ही जाएंगे, लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी से अपने हुनर से सिर्फ 1 मिनट में साड़ी स्टाइलिश तरीके से पहन डाली।

 46 वर्षीय मंदिरा बेदी ने  हाल में ही एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह शानदार तरीके से साड़ी पहनती हुई दिखाई दे रही हैं। मंदिरा ने किसी की मदद न लेते हुए यह कारनामा महज 1 मिनट में कर दिखाया है। इसे शेयगर करते हुए मंदिरा लिखती हैं- लोग कहते हैं कि साड़ी इसलिए नहीं पहनते क्योंकि इसे बांधने में बहुत वक्त लगता है। तो लीजिए.. मैंने साड़ी 1 मिनट के अंदर पहन ली है। मंदिरा के इस वीडियों को 2 लाख से ज्यादा लगो देख चुके है। (46 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी लगती हैं 25 साल की, जानिए वर्कआउट और डाइट प्लान)

आपके दिमाग में मंदिरा बेदी को देखकर दूरदर्शन में आने वाला सीरियल 'शांति' याद आता होगा। या फिर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की प्रिया याद आती होगी। लेकिन साल 2003 के वर्ल्ड कप में अपने एकरिंग से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्यारी सी दिखने वाली मंदिरा अब और सेक्सी और फिट हो गई हैं। जिन्हें देखकर हर कोई उनकी तरह बनना चाहता है। इन दिनों सबसे ज्यादा मंदिरा को उनकी फिटनेस का आइकन के रुप में देखा जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल