1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मानुषी छिल्लर का ब्लैक हॉट अवतार इन दिनों हो रहा वायरल, देखें अभी तक का सबसे हॉट फोटोशूट

मानुषी छिल्लर का ब्लैक हॉट अवतार इन दिनों हो रहा वायरल, देखें अभी तक का सबसे हॉट फोटोशूट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 27, 2018 08:45 am IST,  Updated : Oct 27, 2018 08:45 am IST

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी हॉट फोटोशूट को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर मानुषी की हॉट ब्लैक अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटोशूट के दौरान मानुषी ने ब्लैक और न्यूड कलर का गाउन पहना है।

मानुषी छिल्लर - India TV Hindi
मानुषी छिल्लर 

नई दिल्ली: मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी हॉट फोटोशूट को लेकर खासा सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर मानुषी की हॉट ब्लैक अवतार लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस फोटोशूट के दौरान मानुषी ने ब्लैक और न्यूड कलर का गाउन पहना है। मानुषी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी फोटो शेयर की है।

विश्व सुंदरी का खिताब जीतने के बाद से ही मानुषी लगातार अपनी खूबसूरती और फोटोशूट को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं।

हालांकि फैंस को मानुषी के बॉलीवुड डेब्यू का भी काफी बेसब्री से इंतजार है।

बता दें कि मानुषी ने अभी तक अपने डेब्यू को लेकर काई बात ऑफिशियल नहीं है लेकिन कई बार वो इंटरव्यू में इस ओर इशारा कर चुकी हैं कि वो फिल्म इंडस्ट्री में ही अपना करियर बनाना चाहती हैं।

बता दें कि मानुषी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अक्सर ही वो अपने से जुड़े सभी अप्डेट्स सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

कुछ ही दिनों पहले मानुषी ने ये फोटोशूट कराया था जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल