नई दिल्ली: बेबीडॉल', 'चिट्टियां कलाइयां' और 'देसी लुक' जैसे गीतों को अपनी आवाज देकर हर किसी को थिरकने में मजबूर करने वाली गायिका कनिका कपूर ने मिलान फैशन वीक में शिरकत की।
Related Stories
लक्जरी फैशन हाउस 'मोस्किनो' के आमंत्रण पर कनिका ने बुधवार को फैशन शो में शिरकत करने के बाद बयान जारी करते हुए कहा, "मैं 15 वर्षो से मिलान फैशन वीक में भाग ले रही हूं। फैशन की राजधानी में आना हमेशा ही विशेष अनुभव रहा है।"
गायिका बनने से पहले कनिका फैशन के क्षेत्र में काम करती थीं। कनिका इससे पहले अलबर्टा फेरेटी जैसे डिजायनरों के लिए रैंप पर चल चुकी हैं।

आपको बता दें कि ऐसी पहली भारतीय सिंगर भी बन चुकी है जिन्होंनें लंदन स्थित बकिंघम पैलेस में अपनी शानदार परफोर्मेंस दी। दिलचस्प ये भी है कि सिंगर कनिका को बाकिंघम पैलेस के प्रिंस चार्ल्स ने खुद इनवाइट किया था। उन्हीं के कहने पर कनिका वहां पहुंची।
आपको बता दें कि कनिका को बकिंघम पैलेस के ब्रिटिश एशिया ट्रस्ट के दसवें वार्षिकोत्सव पर बुलाया गया था। यहां पर कनिका और शाहिद खान को डिनर के लिए इनवाइट किया था।
