1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मुल्तानी मिट्टी से पाएं चमकदार बाल और खूबसूरत स्किन

मुल्तानी मिट्टी से पाएं चमकदार बाल और खूबसूरत स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2015 05:47 pm IST,  Updated : Oct 01, 2015 06:14 pm IST

नई दिल्ली: मुल्‍तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से लोग अपनी त्वचा और बालों को साफ और चमकदार रखनें में करते आ रहे है। इससे इस्तेमाल से त्वचा और बालों संबंधी कई बीमारियों ले निजात मिल

मुल्तानी मिट्टी से...- India TV Hindi
मुल्तानी मिट्टी से पाएं चमकदार बाल और खूबसूरत स्किन

नई दिल्ली: मुल्‍तानी मिट्टी का इस्तेमाल सदियों से लोग अपनी त्वचा और बालों को साफ और चमकदार रखनें में करते आ रहे है। इससे इस्तेमाल से त्वचा और बालों संबंधी कई बीमारियों ले निजात मिल जाता है। हम खूबसूरत बालों और चेहरे के लिए क्या नही करते है। कही हु सैलून के चक्कर लगाते है तो कभी घर में ही न जाने क्या-क्या यूज करते है जिससे कि चेहरे में निखार आ जाए ये निखार कुछ समय के लिए तो रहता है, लेकिन एक समय के बाद यह भी चला जाता है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करे, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में मैग्‍नीशियम, क्‍वार्टज, सिलिका, आयरन, कैल्शियम, कैलसिसाइट और डोलोमाइट होता है। जो आपके बालों और त्वचा में जान डाल देती है। यह बाजार में कई तरह से मिलती है। मुल्तानी मिट्टी पाउडर भूरा,हरा, नीला, सफेद और जैतूनी आता है। इन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकती है और इसे इस्तेमाल से आपकी जेब भी ढीली नही होगी, क्योकि यह बहुत सस्ती आती है। जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदों के बारें में।

ये भी पढें- गोरापन चाहिए, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

मुहांसे भगाएं दूर

अगर आपके चेहरे पर मुहांसे हो, तो आप मुल्‍तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके इससे निजात पा सकते है। इसके लिए मुल्‍तानी मिट्टी, नीम की पत्‍ती का बुरादा और गुलाब जल मिलाकर चेहरें में लगाएं और 15 मिनट कर लगाए इसके बाद साफ पानी से धो लें।

मुलायम त्‍वचा के लिए
मुल्‍तानी मिट्टी को त्‍वचा में लगाने से आपकी स्किन हमेशा मुलायम रहती है। साथ ही यह स्किन को टाइट कर देता है। इसके लिए मुल्‍तानी मिट्टी में ग्‍लिसरीन और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।

सांवली त्वचा के लिए लाभकारी
यदि आप सांवलें है या चेहरे पर डार्कनेस है तो इसमेंअपको मुल्तानी मिट्टी फायदेंमंद साबित हो सकती है। इसके लिए मुल्‍तानी मिट्टी में दो चम्‍मच दही को मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और चेहरे में 30 मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें।

ये भी पढें-  चेहरे पर आइस क्यूब लगाने के फायदे आपको चौंका देंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल