Friday, March 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, रोहनप्रीत भी मैचिंग शेरवानी में आए नजर

मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, रोहनप्रीत भी मैचिंग शेरवानी में आए नजर

Written by: India TV Lifestyle Desk Published : Oct 24, 2020 01:15 pm IST, Updated : Oct 24, 2020 02:59 pm IST

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आ गई है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, रोहनप्रीत सिंह भी मैचिंग श- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM.NEHAKAKKAR मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर के लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत, रोहनप्रीत सिंह भी मैचिंग शेरवानी में आएं नजर

फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी की प्रीवेडिंग सेरेमनी शुरू हो चुकी है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि इसी हफ्ते दिल्ली में दोनों शादी करने वाले है। अब मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई है जिसमें नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

नेहा कक्कड़ ने मेहंदी सेरेमनी के खास मौके पर फेमस फैशन डिजायनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से लंहगा और ज्लैवरी को चुना। सिंगर के लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क ग्राीन कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने सिंपल ब्लाउज और के साथ साइड से दुपट्टा कैरी किया। 

भाई की शादी में सुर्ख लाल रंग के लहंगे में छाईं कंगना रनौत, हर एक तस्वीर में दिखीं बेहद खूबसूरत

नेहा ने इस लुक के साथ लहंगे से मैच खाते हुआ चोकर पहना। इसके साथ ही खूबसूरत सी मांगबेंदी के साथ मैचिंग ईयररिंग्स पहनी।  इसके साथ ही हाथों में लाल-पीली रंग की चूड़िया पहने हुए नजर आईं। 

नेहा के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मिनिमल मेकअप के साथ पीच कलर की लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में मेसी बन बनाए हुए थी। इस इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर रही है। 

वहीं दूसरी ओर पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत के लुक की बात करें तो उन्होंने भी अनीता डोंगरे के कलेक्शन से शेरवानी पहनीष इसके साथ उन्होंने अपने लुक से मैच करते हुए डार्क ग्रीन कलर की पगड़ी पहनी। 

बालों में इस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल

नेहा की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। इस सेरेमनी में उन्होंने शिल्पी अहूजा के कलेक्शन से येलो कलर की खूबसूरत साड़ी पहनी थी। इस लुक में वह बेहद स्टनिंग नजर आई थी।

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement