1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. बालों में इस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल

बालों में इस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 24, 2020 12:50 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 12:50 pm IST

आमतौर पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। लेकिन बालों संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। जानिए कैसे करे ग्लिसरीन का इस्तेमाल।

बालों में इस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल - India TV Hindi
बालों में इस तरह करें ग्लिसरीन का इस्तेमाल और पाएं लंबे, घने और मजबूत बाल  Image Source : INSTA/TATY_AUNATUREL/SAVONSDORIS

खराब लाइफस्टाइल, खानपान के साथ प्रदूषण आदि के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण हमारे बाल बेजान, रुखे, दोमुंहे, डैंड्रफ जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है। आप चाहे तो ग्लिसरीन का इस्तेमाल करके बालों को खूबसूरत बना सकते हैं। जी हां आमतौर पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल स्किन संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। लेकिन बालों संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। जानिए कैसे करे ग्लिसरीन का इस्तेमाल। 

बालों में ग्लिसरीन का ऐसे करें इस्तेमाल 

डैंड्रफ से निजात पाने के लिए

अगर आपके रूसी की समस्या हैं तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए ग्लिसरीन और गुलाब जल को अच्छी तरह से मिलाए। रोजाना नहाने के बाद बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगाए। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं एलोवेरा से बना ये सीरम, दूसरे दिन ही पाएं कमाल का निखार

दोमुंहे बाल
दोमुंहे बाल हो जाने पर यह देखने में काफी खराब लगते है। ऐसे में आप चाहे तो ग्लिसरीन के साथ किसी एसेंसियल ऑयल को मिलाकर लगा लें। इससे फायदा मिलेगा। 

ऐसे बनाएं ग्लिसरीन हेयर मास्क
एक बाउल में एक अंडा और दो चम्मच कैस्टल ऑयल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन और सेब का सिरका डाल लें। अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच शहद भी डाल सकते हैं। इसके बाद इसे बालों में अच्छी तरह से लगा लें। थोड़ी देर हल्के हाथों से मसाज करने के बाद एक गर्म तौलिया (आप हेयर डायर या फिर धूप में रखकर गर्म कर सकते है) से बालों को लपेट लें। इसके बाद 40 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो लें। 

करी पत्ते का बालों में इस तरह इस्तेमाल पाएं काले लंबे और घने बाल, सिर के फंगल इंफेक्शन से भी मिलेगा छुटकारा

कंडीशनर के रूप में करे इस्तेमाल 
ग्लिसरीन को आप कंडीशनर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए पानी में ग्लिसरीन डालकर बालों में लगा लें। कुछ मिनच लगा रहने के बाद सादे पानी से बालों को धो लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल