1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक्ट्रेस युविका चौधरी ने मरून कलर के लहंगे में प्रिंस नरूला के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

एक्ट्रेस युविका चौधरी ने मरून कलर के लहंगे में प्रिंस नरूला के साथ लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2018 10:40 am IST,  Updated : Oct 13, 2018 10:40 am IST
yuvika chaudhary and prince narula- India TV Hindi
yuvika chaudhary and prince narula

नई दिल्ली: फिल्म और टीवी एक्ट्रेस युविका चौधरी ने बिग बॉस 9 विनर साथ ही रोडी कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों अपने शादी के जोड़े में काफी सुंदर लग रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें युविका ने मरून कलर का लहंगा  पहना है वहीं प्रिंस क्रिम कलर के शेरवानी में नजर आ रहे हैं। मुम्बई के सन एंड सेंड होटल में दोनों ने शादी की। शादी में फैमिली के साथ कई स्टार्स भी शामिल हुए।

युविका ने मरून कलर का हैवी ब्राइडल लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। इसी के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस और मांगटीका कैरी किया। ब्राइडल लुक में युविका बहुत ही प्यारी लग रही थी। वहीं, दुल्हे प्रिंस क्रीम और गोल्डन कलर की शेरवानी में दिखे। प्रिंस ने शेरवानी के साथ वेलवेट शॉल कैरी किया। 

प्रिंस-युविका ने अपनी शादी को खूूब एन्जॉय किया। युविका ने पंजाबी गाने के साथ एंट्री की। जयमाला के समय दोनों मस्ती करते दिखे। 

बिग बॉस-9 से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी 

बता दें कि बिग बॉस के घर में दोनों पहले एक अच्छे दोस्त बनें और फिर अच्छा खास समय एक साथ बिताने लगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल