1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. प्रियंका चोपड़ा इस sea ब्लू कलर ड्रेस में किसी कयामत से कम नहीं, आप भी देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा इस sea ब्लू कलर ड्रेस में किसी कयामत से कम नहीं, आप भी देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 20, 2018 07:20 am IST,  Updated : Oct 20, 2018 07:51 am IST

12 वें Annual Golden Heart अवार्ड फंक्शन के दौरान प्रियंका माइकल कोर्स के डिजाइन किये हुए ड्रेस में नजर आईं।

Priyanka chopra- India TV Hindi
Priyanka chopra

नई दिल्ली: न्यूयार्क(Newyork) में आयोजित 12 वें Annual Golden Heart अवार्ड फंक्शन के दौरान प्रियंका(Priyanka Chopra) माइकल कोर्स(Michael Kors) के डिजाइन किये हुए ड्रेस में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस  जितनी बात की जाए कम और इस मौके पर यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका यही अंदाज उन्हें  बॉलीवुड हो या हॉलीवुड के दूसरे एक्ट्रेसस से अलग करती है। तो चलिए हम हम आपको बताते हैं आखिर क्या खास था प्रियंका के इस ड्रेस में? इस ड्रेस में प्रियंका की जितनी भी तारिफ की जाए कम है। साथ ही इस ड्रेस के साथ प्रियंका ने न्यूड मेकअप किया था और आंखों पर ब्लू आई शैडो का इस्तेमाल किया था।

चलिए आपको इस ड्रेस से जुड़ी कई दिलचस्प जानकारी दे देते हैं। इस पूरी स्टाइलिश लुक के पीछे 'मीमी कारटेल'(Mimi Cuttrell) का हाथ था वहीं दूसरी तरफ प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ गोल्डन स्ट्रेपी हाई हिल्स पहना था। साथ ही आंखों पर सिमरी, ग्रे कलर का आई मेकअप किया था साथ ही ब्राउन कलर की ग्लौसी लिपस्टिक का इस्तेमाल किया था। ओवर ऑल प्रियंका का ये लुक काफी ग्लैमरस नजर आ रहा था।(कुछ कुछ होता है की जूनियर अंजली हो गई है बड़ी, 20 साल बाद उनका हॉट अवतार देख आप हो जाएंगे उनके मुरीद)

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को आलिया भट्ट के साथ न्यूयार्क के गलियों में घूमता देखा गया। प्रियंका और आलिया हमेशा की तरह खूबसूरत नजर आ रहीं थी। आलिया ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट कुर्ता और साथ में ब्लैक जैकेट तो वहीं प्रियंका ने हाइ वेस्ट डेनिम जिंस, रेड हॉलर नेक टॉप और लंबा कोट पहना था।(ऐश्वर्या राय बच्चन पीच कलर के इस अनारकली ड्रेस में ढा रही हैं कहर, देखें फोटो)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल