1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. एक बार फिर प्रिंयका के आगे सब हुए फेल, एमी अवार्ड में बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

एक बार फिर प्रिंयका के आगे सब हुए फेल, एमी अवार्ड में बिखेरा अपनी खूबसूरती का जलवा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 18, 2017 01:44 pm IST,  Updated : Sep 18, 2017 01:45 pm IST

ये बात बिल्कुल सच है की बॉलीवुड की किसी और एक्ट्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इतनी पॉपुलैरिटी या नाम नहीं कमाया जितना प्रियंका चोपड़ा कर दिखाईं। प्रियंका विश्व प्रसिद्ध एमी अवार्ड में शरीक होने पहुंची और एक बार सिद्ध कर दिया कि उनसे परफेक्ट कोई नहीं.

priyanka- India TV Hindi
priyanka

नई दिल्ली: बॉलीवुड डीवाज में प्रियंका चोपड़ा से अच्छी कोई दूसरी हो ही नहीं सकती है जो कि रेड कारपेट में अपना जलवा बिखेर पाएं। प्रियंका चोपड़ा उन सेलीब्रिटीज में है जिन्होंने कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिन्होनें बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया हो। (सिर्फ 7 दिन और पाएं गर्दन की झुर्रियों से निजात)

इस बार वह और किसी कारनामे के कारण लोगों के बीच चर्चा में है। इस बार प्रियंका अमी अवार्ड में गई। जहां पर उनका परफेक्ट लुक के कारण छा गई।

पहना व्हाइट गाउन

प्रियंका ने व्हाइट कलर का पंसो वाला गाउन पहना था। उस गाउन में लगे क्रिस्टल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे, लेकिन उनकी ड्रेस से ज्यादा उनके मेकअप और लुक की तारीफें की जा रही है। (स्ट्रेच मार्क्स पड़ने का है ये कारण, इस तेल के इस्तेमाल से यूं पाएं चुटकियों में निजात)

मेकअप
प्रियंका के मेकअप की काफी तारीफ की जा रही है।  प्रियंका की लुक की बात करें तो उन्होंने पोनीटेल की हुई थी और बेरी रेड रंग की लिपिस्टक में काफी हॉट लग रही थीं

प्रियंका ने कल आउटस्टैंडिंग वैरायटी टॉक सीरीज अवार्ड अपने को-प्रेजेंटर ब्लैकिश स्टार एंथोनी एंडरसन के साथ प्रेजेंट किया जिसे 'लास्ट वीक टुनाइट' के जॉन ओलिवर ने जीता। इस दौरान उनका नाम भी गलती से प्रियंका चोपड़ा की जगह प्रियंका चोपा पढ़ा गया। जिसके कारण ट्विट्स में एंथोनी की लंबी क्लास ली जा रही है।

प्रियंका दूसरी बार एमी अवॉर्ड्स में शिरकत की है। उन्होंने इससे पहले पिछले साल लाल रंग के गाउन में भी कहर ढाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल