1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. राहुल वैद्य की दुल्हन बनीं दिशा परमार, लाल रंग के लहंगे में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

राहुल वैद्य की दुल्हन बनीं दिशा परमार, लाल रंग के लहंगे में बिखेरा खूबसूरती का जलवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2021 02:31 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 02:38 pm IST

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं।

राहुल वैद्य की दुल्हन बनीं दिशा परमार, लाल रंग के लहंगे में बिखेरा खूबसूरती का जलवा- India TV Hindi
राहुल वैद्य की दुल्हन बनीं दिशा परमार, लाल रंग के लहंगे में बिखेरा खूबसूरती का जलवा Image Source : INSTAGRAM/ISRANIPHOTOGRAPHY

बिग बॉस 14 के कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। दिशा दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

दिशा परमार के लुक की बात करे तो उन्होंने शादी जैसे खास दिन के लिए लाल रंग का जोड़ा चुना। एक्ट्रेस ने फेमस फैशन डिजाइनर अबु जानी संदीप घोसला के कलेक्शन ने रेड कलर का लहंगा चुना। जिसमें गोटा पट्टी की हैवी इंब्राइंड्री की गई है। 

दिशा ने इस लुक के साथ गोल्डन और ग्रीन कलर का नेकलेस के साथ गोल्डन में ही मांग बेदी, नथ और ईयररिंग्स कैरी किया। एक्ट्रेस इस लुक में बेहद खूबूसरत नजर आईं। 

एक्ट्रेस ने सिंपन बन में व्हाइट कलर के फूल लगाए। इसके साथ ही हाथों में रेड कलर का चूड़ा पहनकर अपने लुक को पूरा किया।  एक्ट्रेस का मेकअप और हेयरस्टाइल श्रृद्धा लूथरा ने की। 

वहीं राहुल वैद्य के लुक की बात करे तो उन्होंने  व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना। जिसके साथ गोल्डन कलर की पगड़ी लगाई। इसके साथ ही रेडऔर व्हाइट मोतियों का माला पहना। 

मेहंदी सेरेमनी में भी दिशा बेहद खूबसूरत नजर आईं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल