1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हनियां मिहिका बजाज मेहंदी सेरेमनी में नजर आईं बेहद खूबसूरत

राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हनियां मिहिका बजाज मेहंदी सेरेमनी में नजर आईं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2020 11:05 pm IST,  Updated : Aug 07, 2020 11:24 pm IST

एक्टर राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की शादी की तैयारियां अब चरम पर हैं। मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें मिहिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हनियां मिहिका मेहंदी सेरेमनी में नजर आईं बेहद खूबसूरत- India TV Hindi
राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हनियां मिहिका मेहंदी सेरेमनी में नजर आईं बेहद खूबसूरत Image Source : INSTAGRAM/REELS AND FRAMES

एक्टर राणा दग्गुबाती और उनकी मंगेतर मिहिका बजाज की शादी की तैयारियां अब चरम पर हैं। प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है। आज मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन रखा गया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर राणा दग्गुबाती की होने वाली दुल्हन मिहिका बजाज पिंक आउटफिट्स में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

मिहिका बजाज के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर अर्पिता मेहता के कलेक्शन से खूबसूरत रोजमेरी पिंक कलर का लहंगा पहना। जिसमें खास एंब्राइड्री की गई है। इस लहंगा के साथ ऊपर से कस्टमाइज जैकेट पहना। जिसमें हैवी एंब्राइड्री की की गई है। 

शहनाज गिल स्टनिंग अवतार में आईं नजर, देखें लेटेस्ट फोटोशूट

मिहिका ने इस लुक के साथ पोल्का और मोतियों से बनी हुई ज्वैलरी कैरी की। जिसमें उन्होंने सिर्फ मांगबेदी और हैवी ईयररिंग्स पहनी। वहीं व्हाइट कलर के फूल का बाजूबंद पहना। इसके साथ ही व्हाइट कलर की चूड़ी पहनकर नजर आईं। 

नेशनल हैंडलूम डे पर प्रियंका चोपड़ा, तापसी सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने साड़ी में बिखेरे जलवे

मिहिका के लिक की बात करें तो उन्होंने लाइट मेकअप के साथ न्यूड पिंक लिपस्टिक और बालों को ओपन किए हुए नजर आएं। इस लुक में मिहिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 

आपको बता दें कि मिहिका बजाज और राणा दग्गुबाती 8 अगस्त को सात फेरे लेने वाले है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल