1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेखा ने एक बार फिर अपने लुक से चुराई पूरी लाइमलाइट, रेड-गोल्डन कलर की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

रेखा ने एक बार फिर अपने लुक से चुराई पूरी लाइमलाइट, रेड-गोल्डन कलर की साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 09, 2019 09:43 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 10:58 am IST

रविवार को हुए एक इवेंट में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा रेखा भी पहुंची। उनके पहुंचते ही हर किसी नजरें उन्हीं पर थी।

Rekha- India TV Hindi
Rekha Image Source : YOGEN SHAH

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा एवरग्रीन अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। अपनी शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कई लोगों के लिए एक फैशन आइकन है। इस उम्र में इस तरह का ड्रेसिंगसेंस देखकर हर कोई दंग रह जाता है। हाल में ही एक इवेंट में साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

रविवार को हुए एक इवेंट में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें बॉलीवुड की खूबसूरत डीवा रेखा भी पहुंची। उनके पहुंचते ही हर किसी नजरें उन्हीं पर थी। 

Rekha
Rekha

रेखा के लुक की बात करें तो उन्होंने गोल्डन-रेड कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी हुई थी। इस लुक के साथ रेखा ने मिनिमल मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक के साथ मांग में सिंदूर के साथ बालों में रेड कलर के गुलाब लगाए हुए नजर आईं। 

प्रियंका चोपड़ा गोल्डन सिल्वर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देसी लुक से जीता हर किसी का दिल

Rekha
Rekha

रेखा की एक्ससेरीज की बात करें तो उन्होंने खूबसूरत रेड कलर का चोकर के साथ हैवी मैचिंग झुमके पहने हुए थे। इसके साथ ही मैचिंग चूड़ियों से अपने लुक को पूरा किया। इस लुक में रेखा वाकई बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। रेखा ने अपना लुक गोल्डन कलर की पोटली बैग लेकर पूरा किया। 

कैटरीना कैफ रेड कलर की प्रिंटेड साड़ी में दिखीं स्टनिंग, फैंस को पसंद आया उनका देसी लुक

रेखा अधिकतर कांजीवरम साड़ी में नजर आती हैं। हर एक लुक में वह सबसे बेहतरीन लगती हैं। वहीं जिस भी इवेंट में जाती है वहां पर अपनी खूबसूरती से चार चांद लगा देती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल