1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Marrakech International Film Festival: प्रियंका चोपड़ा गोल्डन सिल्वर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देसी लुक से जीता हर किसी का दिल

Marrakech International Film Festival: प्रियंका चोपड़ा गोल्डन सिल्वर साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देसी लुक से जीता हर किसी का दिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2019 07:14 am IST,  Updated : Dec 06, 2019 07:46 am IST

18th Marrakech International Film Festival की शाम में प्रियंका ने अपने देसी लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। देखें तस्वीरे।

priyanka chopra- India TV Hindi
priyanka chopra Image Source : INSTRAGRAM

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी हैं। वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल में ही वह मोरक्को में Marrakech International Film Festival अटेंड करने पहुंची। जहां वह अपने इंडियन लुक से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। 

प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की कॉकटेल पार्टी में जहां प्रियंका ने अपने PrabalGurung के कलेक्शन का व्हाइट कलर का स्टाइलिश कोट-पैंट पहनकर बिल्कुल बॉस लुक में पहुंची। इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप और रेड कलर की लिपस्टिक के साथ कर्ली हेयर का गेटअप रखा। इस लुक में प्रियंका स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। 

वहीं 18th Marrakech International Film Festival की शाम में प्रियंका ने अपने देसी लुक से हर किसी का दिल जीत लिया। प्रियंका चोपड़ा के लुक की बात करें तो उन्होंने  फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप घोसला द्वारा डिजाइन की हुई गोल्डन-सिल्वर कलर की साड़ी पहनी।  जिसमें वह काफी क्लासी नजर आ रही थी। 

इस लुक के साथ प्रियंका ने मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

प्रियंका की एक्ससेरीज की बात करें तो उन्होंने इस लुक के साथ गोल्डन नेकलेस पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया। इस लुक में प्रियंका बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

'दबंग 3' के प्रमोशन के दौरान ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं सोनाक्षी सिन्हा

प्रियंका का ये लुक को देखकर आप यह नहीं बोलेंगे कि शाइनिंग साड़ी का जमाना चला गया। प्रियंका के इस साड़ी लुक ने एक बार फिर पुराने फैशन को नया रुप दे दिया है। 

प्रिंयका चोपड़ा ने इस लुक की तस्वीर शेयर करके अपने फैंस के साथ-साथ हर किसी को शुक्रिया कहा। 

Bigg boss 13: टीवी एक्ट्रेस मधुरिमा तुली की ग्लैमरस तस्वीरें जिन्हें देख आप हो जाएंगे इनके फैन

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ 'द व्हाइट टाइगर' फिल्म में नजर आने वाली है। हाल में ही वह इंडिया इस फिल्म की शूटिंग के लिए आई थी। यह फिल्म नेटफिलिक्स में रिलीज होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल