1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रणवीर सिंह को बर्थडे गिफ्ट में मिली अपने बॉस रोहित शेट्टी की तरफ से स्पेशल घड़ी, इतनी है इसकी कीमत

रणवीर सिंह को बर्थडे गिफ्ट में मिली अपने बॉस रोहित शेट्टी की तरफ से स्पेशल घड़ी, इतनी है इसकी कीमत

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 06, 2018 01:17 pm IST,  Updated : Jul 06, 2018 01:18 pm IST

रणवीर सिंह इस गिफ्ट से इतना ज्यादा खुश है। कि अपनी खुशी सोशल मीडिया में शेयर की। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, 'बॉस की तरफ से बर्थडे के पहले तोहफा। यह मुझे मिली अब तक की सबसे सेक्सी घड़ी है। थैक्यू रोहित शेट्टी सर' । जानुए इस घड़ी की कीमत..

Ranveer singh watch- India TV Hindi
Ranveer singh

नई दिल्ली: इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' काफी चर्चा में है। जिसके रोहित शेट्टी और करण जौहर प्रोड्यूसर है। आज यानी कि 6 जुलाई को रणवीर सिंह का 33 वां जन्मदिन है। जन्मदिन है तो फिर गिफ्ट तो मिलेंगे ही। जी हां बर्थडे से पहले की गिफ्ट्स उनका इंतजार नहीं कर पा रहे थे। जिसके कारण उन्हें पहले से ही उपहार मिलना शुरु हो गए थे। इसी बीच रणवीर सिंह को एक खास तोफा मिला वो भी अपने बॉस से। जी हां उनके बॉस रोहित शेट्टी ने उन्हे एक घड़ी गिफ्ट की। जिसे पाकर वह काफी खूश नजर आ रहे हैं। (रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, जानिए क्या है एक्सरसाइज और डाइट प्लान )

रणवीर सिंह इस गिफ्ट से इतना ज्यादा खुश है। कि अपनी खुशी सोशल मीडिया में शेयर की। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा, 'बॉस की तरफ से बर्थडे के पहले तोहफा। यह मुझे मिली अब तक की सबसे सेक्सी घड़ी है। थैक्यू रोहित शेट्टी सर'।

Ranveer Singh Franck Muller  Watch
Ranveer Singh Franck Muller  Watch

आपको बता दें कि रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह को Franck Muller ब्रांड की घड़ी गिफ्ट की है। अब इसकी कीमत की बात करें तो यह करीब 615,000 रुपए में है। (न्यूयार्क की सड़कों में रोमांटिक अंदाज में निक जोनस के साथ कैजुअल लुक में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा )

'सिंबा' में रणवीर के ऑपोजिट सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान काम कर रही हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में भी नजर आएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल