1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, जानिए क्या है एक्सरसाइज और डाइट प्लान

रणवीर सिंह फिल्म 'सिम्बा' के लिए कर रहे हैं कड़ी मेहनत, जानिए क्या है एक्सरसाइज और डाइट प्लान

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jul 06, 2018 12:45 pm IST,  Updated : Jul 17, 2018 01:50 pm IST

Ranveer Singh Diet Plan, Fitness Tips, Workout Routine in hindi: सिम्बा फिल्म में नजर आने के लिए रणवीर सिंह अपनी फिटनेस में खास ध्यान दे रहें है। जानें वर्कआउट और डाइट प्लान

Ranveer singh- India TV Hindi
Ranveer singh

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिटनेस, स्टाइल और बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते है। उनकी बॉडी में लड़किया मर मिटती है। रणवीर का हर एक लुक अनोखा होता है। आज उनका 33 वां जन्मदिन है।

बात करें रणवीर सिंह की फिल्म 'पद्मावत' की तो इस फिल्म वह खिलजी के अवतार में नजर आएं। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि रणवीर सिंह ने ऐसा बॉडी सिर्फ 6 सप्ताह में बनाई थी। इसमें उनकी मदद की थी फिटनेस ट्रेनर मुस्तफा अहमद ने। इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी है। जिसके लिए वह अपनी फिटनेस को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। चलिए उनके बर्थडे में जानते है उनके फिटनेस से जुड़े राज।

फिल्म के हिसाब से करते है डाइट डिसाइड

रणवीर सिंह फिल्म के हिसाब से ही अपनी डाइट डिसाइड करते है। जिस तरह फिल्म में उनकी बॉडी की आवश्कता होती है। वैसे ही वह खुद को ढाल लेते हैं।  

कुछ चीजें ऐसी है जिन्हें रणवीर अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं जैसे उबले अंडे, नमक और काली मिर्च। ये चीजें उनके खाने में जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा वह अपनी डाइट में फल और मेवों को भी रखते हैं, लेकिन वह वजन बढ़ाने वाले फल जैसे कि आम और केले से दूरी बनाकर रहते है। (शेविंग के बाद स्किन पर इस तरह करें नींबू का इस्तेमाल, फिर देखें कमाल)

बेहतरीन बॉडी और लुक पाने के लिए रणवीर 125-155 ग्राम प्रोटीन लेते है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट के रुप में शकरकंद, भूरे चालव आदि खाते हैं।

हाइट- 5 फिट 10 इंच(158 सेमी)
वजन- 81 किलो
चेस्ट- 43 इंच
आर्म्स- 16 इंच
कमर- 30 इंच

Ranveer singh
Ranveer singh

ब्रेकफास्ट
रणवीर अपने दिन की शुरुआत उबले अंडा या ऑमलेट के साथ-साथ मिल्क शेक या जूस के साथ करते है। कुछ देर बाद वह एक बाउल ओट्स और कुछ फल और डाई-फूट्स खाना पसंद करते हैं।

लंच
रणवीर कोशिश करते हैं कि लंच में खाना सादा हो। इसलिए वह उबली हुई सब्जियां, दाल, चावल, चपाती, सलाद और एक गिलास लस्सी लेते हैं।

स्नैक्स
शाम के स्नैक्स में रणवीर सिंह ऑयली चीजों से दूरी बनाकर रखते हैं। अपनी भूख को भगाने के लिए वह सलाद और फलों का जूस लेते हैं। (वायरल बुखार के लक्षण, उपचार और घरेलू उपाय)

डिनर
रणवीर सिंह अधिकतर शाम के समय ही वर्कआउट करते हैं। इसलिए अपने डिनर पर हाई प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करते है। जिसमें वह उबली हुई सब्जियां, दाल, चपाती, सलाद के साथ-साथ स्प्राउट्स लेना पसंद करते हैं। जो कि आसानी से पच जाएं। (Breaking News: सामने आई रणवीर सिंह की फिल्म 83 की रिलीज डेट, कपिल देव के रोल में दिखेंगे अभिनेता )

Ranveer singh
Ranveer singh

वर्कआउट

  • रणवीर सिंह वर्कआउट में काफी पसीना बहाते है। अपने फैट को बर्न करने के लिए वह सुबह 1 घंटा और शाम को एक घंटा कार्डियों करते है।
  • 10 मिनट वार्मअप और 20 मिनट हाई इंटेसिटी इंटरवल ट्रेनिंग करते हैं।
  • 20-25 मिनट मोबिलिटी ड्रिल्स
  • वर्कआउट करने के अलावा रणवीर सिंह फुटबाव, स्विमिंग आदि गेम्स खेलते हैं।

अगर आप दीपिका पादुकोण की फिटनेस जानना चाहते है, तो यहां देखें

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल