1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. 'पद्मावत' की रानी दीपिका पादुकोण बस इतने रुपए की डाइट से खुद को रखती हैं खूबसूरत और फिट, आप भी करें फालो

'पद्मावत' की रानी दीपिका पादुकोण बस इतने रुपए की डाइट से खुद को रखती हैं खूबसूरत और फिट, आप भी करें फालो

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 06, 2018 05:24 pm IST,  Updated : Feb 06, 2018 05:26 pm IST

दीपिका पादुकोण की फिटनेस हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसके कारण हर कोई उनका दीवाना हैं, लेकिन आप जानते है कि इसके पीछे दीपिका क्या डाइट लेती है। खुद को फिट रखने के लिए घंटो मेहनत भी करती हैं।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

हेल्थ डेस्क: पद्मावत फिल्म की सक्सेस के बाद दीपिका पादुकोण कहीं न कहीं अपने स्टाइल के कारण स्पॉट हो रही है। वे हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड की फिल्में भी कर रही हैं। दीपिका जितनी खूबसूरत है। उतना ही वह खुद को फिट भी रखती है। दीपिका की छरहरी काया की दीवानगी सिर्फ लड़कों में ही नहीं दिखती बल्कि लड़कियां भी ऐसा शरीर पाने की चाहत रखती हैं। उनका फिटनेस हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसके कारण हर कोई उनका दीवाना हैं, लेकिन आप जानते है कि इसके पीछे दीपिका क्या डाइट लेती है। खुद को फिट रखने के लिए घंटो मेहनत भी करती हैं।

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ 1000 रुपए की डाइट से वह खुद को फिट रखती है। जानिए उनका डाइट सीक्रेट।

ब्रेकफास्ट

कहा जाता है कि अगर दिनभर एलर्जी से फुल रहना है तो वह है आपका ब्रेकफास्ट। दीपिका भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करती है। वह ब्रेकफास्ट में उपमा, 2 अंडे इडली के साथ और एक गिलास लो फैट दूध लेती है।

deepika padukone
deepika padukone

लंच
Deepika लंच में इंडियन और सादा खाना पसंद करती है। फिर चाहे उनकी शूटिंग विदेश में ही क्यों न हो। वह लंच में दो रोटी के साथ तली हुई मछली खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा दाल, चावल और सलाद लेना नहीं भूलती है।

deepika
deepika

स्नैक्स
लंच और रात के खाने के बीच कई घंटों का अंतर होता है, ऐसे में हेल्दी स्नैक्स की भूमिका बढ़ जाती है। स्नैक्‍स में फिल्टर कॉफी के साथ सूखे मेवे खाना पसंद करती हैं। जो कि उनकी एनर्जी को पूरा करता है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल