1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सबसे शानदार कपड़े सैफ अली खान पहनते हैं: अर्जुन कपूर

सबसे शानदार कपड़े सैफ अली खान पहनते हैं: अर्जुन कपूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 23, 2019 11:29 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 11:29 pm IST

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को लगता है कि सैफ अली खान ही वो व्यक्ति हैं जो बॉलीवुड सेलिब्रिटियों में शानदार परिधान पहनते हैं।

saif ali khan- arjun kapoor- India TV Hindi
saif ali khan- arjun kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को लगता है कि सैफ अली खान ही वो व्यक्ति हैं जो बॉलीवुड सेलिब्रिटियों में शानदार परिधान पहनते हैं। अभिनेता का मानना है कि वे एक साधारण कुर्ते में भी बेहतर लगते हैं। अर्जुन से पूछे जाने पर कि उनका स्टाइल मंत्र क्या है?, इस पर अभिनेता ने कहा, "मेरे लिए सहजता सबसे पहले आती है। आप जो भी पहन रहे हैं, अगर आप उसमें सहज नहीं हैं तो वह बाद में आपके लिए परेशानी ही खड़ी करेगी।

खास कर हमारे पेशे में जब हमें लंबे समय तक किरदारों को निभाना पड़ता है, कार्यक्रमों में जाना पड़ता है। सिर्फ इसलिए कि यह फैशन में है, आप कुछ भी नहीं पहन सकते हैं। वह आप पर अच्छा भी लगना चाहिए। "

उनसे यह पूछने पर कि आम दिनों में वह क्या पहनना पसंद करते हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं चप्पल, जींस और टीशर्ट वाला आम आदमी हूं। आप मुझे कभी भी इससे अत्यधिक कपड़े पहने नहीं देखेंगे, अब मेरा पेशा ही ऐसा है कि मुझे हर तरह के कपड़े पहनने पड़ते हैं, लेकिन जब मैं काम पर नहीं होता हूं तो मैं हल्के कपड़े पहनता हूं।"

अगर कोई खास मौका हो तब आप क्या पहनना पसंद करते हैं, इस पर अर्जुन ने कहा, "उसके लिए मैं कुणाल रावल से कहूंगा, वो जो भी तैयार करेंगे मैं वह पहन लूंगा। और ऐसा कई बार होता है। जब भी कोई खास मौका होता है मैं कुणाल को फोन करता हूं और कहता हूं मुझे कुछ चाहिए पहनने के लिए। उनकी टीम मेरे लिए कुछ तैयार करती है और उन्हें उनके साथ मेरे पास भेज देती है। उनमें से मैं कुछ चुन लेता हूं।"

जब अभिनेता से पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने पिता की अलमारी से कभी कुछ चोरी किया है, इस पर उन्होंने कहा, "अब तक तो नहीं, लेकिन मैं उनकी घड़ियां चुराना चाहता हूं। वे बहुत अच्छे हैं। लेकिन मैं ऐसा तभी करूंगा जब मुझे वे चाहिए होंगे।"

अर्जुन से पूछने पर कि बॉलीवुड में सबसे बेहतरीन परिधान कौन पहनता है, इस पर उन्होंने कहा, "बिना शक किए कहूं तो सैफ अली खान। उनके कपड़ों का चुनाव बहुत अच्छा है। वह सिर्फ एक कुर्ता और बंदाना भी पहनते हैं तो अच्छे लगते हैं। वह उनके साथ सन ग्लासेज भी पहन लेते हैं, फिर भी अच्छे लगते हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल