1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सारा अली खान पहली बार भाई इब्राहिम के साथ मैगजीन कवर में आईं नजर, देखें उनका बोल्ड अवतार

सारा अली खान पहली बार भाई इब्राहिम के साथ मैगजीन कवर में आईं नजर, देखें उनका बोल्ड अवतार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Oct 02, 2019 07:00 pm IST

एक बार फिर सारा अली खान अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियों में छा गई है। इस बार उनके प्यारे से भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं।

Sara ali khan and brother ibrahim ali khan come together...- India TV Hindi
Sara ali khan and brother ibrahim ali khan come together for their first magazine Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसके बाद उनके एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। वहीं दूसरी ओर अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सु्र्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर वह अपने लेटेस्ट फोटोशूट के कारण सुर्खियों में छा गई है। इस बार उनके प्यारे से भाई इब्राहिम भी नजर आ रहे हैं।

सारा अली खान और इब्राहिम ने हाल में ही Hello मैगजीन के लिए फोटोशूट कराया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में सारा के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप घोसला के कलेक्शन की ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस लुक के साथ उन्होंने ऑफ शोल्डर स्टाइलिश ब्लाउज पहना। जिसमें वह काफी स्टनिंग नजर आईं। इस लुक के साथ सारा ने बोल्ड आई मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ मेसी बन बनाए नजर आईं। वहीं इब्राहिम के लुक की बात करें तो वह सारा से मैचिंग करते हुए ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आएं।

दूसरी तस्वीर में सारा के लुक की बात करें तो वह ऑरेंज कलर की स्टाइलिश टॉप पहने हुए नजर आई। जिसके साथ कलर्ड स्कर्ट पहनी। वहीं मेकअप में ऑरेंज आई शाइडो के साथ न्यूड लिपस्टिक, ओपन हेयर के साथ आंखो में लेंस लगाए हुए नजर आईं।  वहीं इब्राहिम कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आएं।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वरुण धवन के साथ 'कुली नं 1' में नजर आने वाली है।

वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल हर लुक में बेमिसाल दिखीं प्रियंका चोपड़ा, कपड़ों की कीमत लाखों में

खुद को फिट रखने के लिए रोजाना आधा घंटा 'डांस' करती हैं मौनी रॉय, जानें और किन तरीकों से रहती हैं फिट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल