1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. खुद को फिट रखने के लिए रोजाना आधा घंटा 'डांस' करती हैं मौनी रॉय, जानें और किन तरीकों से रहती हैं फिट

खुद को फिट रखने के लिए रोजाना आधा घंटा 'डांस' करती हैं मौनी रॉय, जानें और किन तरीकों से रहती हैं फिट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 01, 2019 11:00 am IST,  Updated : Oct 01, 2019 12:09 pm IST

खुद को फिट रखने के लिए रोजाना आधा घंटा इस तरह 'डांस' करती हैं मौनी रॉय।

मौनी रॉय- India TV Hindi
मौनी रॉय

नई दिल्ली: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी फिटनेस और ग्लैमर की वजह से आज बॉलीवुड में भी अपने जलवे बिखेर रही हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में कृष्णा तुलसी का किरदार निभाने वाली मौनी खुद को फिट रखने के लिए कई चीजें ट्राई करती हैं जैसे जिम, स्पेशल डायट, योगा आदि। लेकिन साथ ही साथ रोजाना आधे घंटे वह अपना फेवरेट डांस करती हैं। 

मौनी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मेड इन चाइना' को लेकर काफी बिजी हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव भी नजर आएंगे। बता दें कि मौनी रॉय बॉलीवुड की सबसे फिट एक्ट्रेस में शामिल हैं, जिसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से भी लगाया जा सकता है। मौनी की खूबसूरती और फिटनेस का हर कोई कायल है, और यह बात आप उनके सोशल मीडिया के फॉलोअर्स को देखकर लगा सकते हैं।

बता दें कि मौनी अपने लिए नए-नए वेट लॉस गोल करती हैं और बॉडी का ख्याल किस तरह रखते हैं यह भी बताती हैं। मौनी अपनी डाइट और अपनी एक्सरसाइज का खास ख्याल रखती हैं। 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल