1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सारा अली खान ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस में खींचा सबका ध्यान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

सारा अली खान ने ऑलिव ग्रीन ड्रेस में खींचा सबका ध्यान, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2020 02:24 pm IST,  Updated : Mar 01, 2020 02:26 pm IST

सारा के पास 'अतरंगी रे' फिल्म है, जो अगले साल 14 फरवरी को रिलीज हो सकती है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष होंगे।

sara ali khan - India TV Hindi
सारा अली खान

मुंबई: अभिनेत्री सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आजकल' को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं अभिनेत्री अभिनेता वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नं. 1' की तैयारी में भी लगी हुई हैं। हालांकि फिल्मों से परे सारा सोशल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कभी पीछे नहीं रहती हैं।

अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसे उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने ओलिव ग्रीन रंग का ऑफ शॉल्डर टॉप पहना है। उन्होंने अपने लुक को हल्के मेकअप के साथ पूरा किया है। इसके साथ ही सारा ने अपनी ड्रेस से मिलते रंग का ओवरसाइज एथनिक ईयर रिंग भी पहना है। 

इस वर्कआउट में छिपा है कटरीना कैफ की फिटनेस का राज, आप भी हो सकते हैं स्लिम

अभिनेत्री की इस तस्वीर पर अब तक 7,26,178 लाइक्स मिल चुके हैं, वहीं 2761 लोगों ने कमेंट भी किया है। इन तस्वीरों पर उनके एक प्रशंसक ने लिखा है, "यार आप इतने प्यारे कैसे हो", तो दूसरे ने लिखा, "माशाल्लाह"।

वहीं, अगर काम की बात करें तो सारा के पास 'अतरंगी रे' फिल्म भी है, जो अगले साल 14 फरवरी को रिलीज हो सकती है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष होंगे।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल