1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. ठंड आते ही शहनाज कौर गिल ने करवाया विंटर फोटोशूट, शॉर्ट्स के साथ ओवरकोट पहने लग रहीं स्टाइलिश

ठंड आते ही शहनाज कौर गिल ने करवाया विंटर फोटोशूट, शॉर्ट्स के साथ ओवरकोट पहने लग रहीं स्टाइलिश

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 17, 2020 08:20 pm IST,  Updated : Nov 17, 2020 08:36 pm IST

शहनाज कौर गिल ने अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

 Shehnaaz Kaur Gill- India TV Hindi
  Shehnaaz Kaur Gill Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ GILL

पंजाबी सिंगर और 'बिग बॉस' सीजन 13 में लोगों का दिल जीत चुकीं शहनाज कौर गिल सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं। शहनाज ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपने स्टाइलिश लुक की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए शहनाज अपने फैंस को बता रही हैं कि कैसे विंटर में उन्हें स्टाइलिश रहना है। 

Shehnaaz Kaur Gill
Image Source : INSTAGRAM/SHEHNAAZ GILLShehnaaz Kaur Gill

शहनाज ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। तस्वीरें शेयर करते हुए शहनाज कौर गिल ने लिखा- "परफेक्शन में वक्त लगता है और इसका इंतजार कभी खाली नहीं जाता।" इन तस्वीरों में शहनाज व्हाइट रंग का टॉप और शॉर्ट्स पहनी हुई हैं। इसके साथ ही शहनाज ने ओवरकोट कैरी किया हुआ है।

अपने इस फोटोशूट में शहनाज अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में शहनाज फोन पर बात करती दिख रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में शहनाज कौर गिल मेज पर बैठी हुई हैं। शहनाज का ये फोटोशूट उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। 

इससे पहले शहनाज ने दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में शहनाज हाथ में मोमबत्ती पकड़े हुए काले रंग का सूट पहनी हुई हैं। 

आपको बता दें, शहनाज दिवाली से पहले ही चंडीगढ़ से मुंबई लौटी हैं। शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। ये दोनों एक साथ चंडीगढ़ वीडियो शूट के लिए गए थे। चंडीगढ़ रवाना होने से पहले शहनाज कौर गिल का एक म्यूजिक वीडियो भी आया था। इस म्यूजिक वीडियो में शहनाज अर्जुन कानूनगो के साथ नजर आई थीं। इस गाने के बोल है 'वादा है'। शहनाज का ये म्यूजिक वीडियो उनके फैंस को बहुत पंसद आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल