1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. पति राजकुंद्रा और बेटे विवान के साथ बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, मैचिंग कलर के आउटफिट्स पहनकर किया गणपति का स्वागत

पति राजकुंद्रा और बेटे विवान के साथ बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं शिल्पा शेट्टी, मैचिंग कलर के आउटफिट्स पहनकर किया गणपति का स्वागत

 Published : Sep 03, 2019 02:11 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 02:11 pm IST

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने घर पर गणपति पूजा की तस्वीरें साझा की है। अभिनेत्री और उनके परिवार पूजा के दौरान पारंपरिक पीले कपड़ों में नजर आए। शेट्टी परिवार ने हर साल की भांति इस साल भी ईको फ्रेंडली मूर्ति घर लाई

Shilpa Shetty- India TV Hindi
Shilpa Shetty Image Source : INSTRAGRAM

शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपने घर पर गणपति पूजा की तस्वीरें साझा की है। अभिनेत्री और उनके परिवार पूजा के दौरान पारंपरिक पीले कपड़ों में नजर आए। शेट्टी परिवार ने हर साल की भांति इस साल भी ईको फ्रेंडली मूर्ति घर लाई हैं।

उन्होंने तस्वीर के शीर्षक में लिखा, "मेरा गंजू राजा लौट गया। बाधाओं को दूर करने वाले सफलता के ईश्वर। वह इस गणेश चतुर्थी में हमें आशीर्वाद दें। जहां मैं आध्यात्मिक हूं और सभी त्योहार मनाती हूं, वहीं, धरती माता के प्रति भी जिम्मेदार हूं और हमने ईको फ्रेंडली मूíत लाने की परंपरा बरकरार रखी है।"

गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट के साथ दिखी खूबसूरत

एक तस्वीर में शिल्पा गणपति की मूर्ति के सामने खड़ी नजर आ रही हैं, उनके साथ उनके पति राज कुंद्रा और बेटे विवान भी हैं।

वह पीली साड़ी और उससे मेल खाती पीली ब्लाउज, बेल्ट और पारंपरिक मराठी आभूषणों में दिलकश नजर आ रही है, जबकि उनके पति और बेटे पीले कुर्ते और सफेद पाजामे पहन रखे हैं। सभी हाथ जोड़कर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं और अपने घर पर भगवान का स्वागत कर रहे हैं।

दंगल गर्ल गीता फोगाट बनने वाली हैं मां, प्रेग्नेंसी के समय खुद का ऐसे रखें ख्याल

इसके साथ ही शिल्पा ने एक वीडियो शेयर किया। जिसमें गणपति की आरती करते समय उनके बेटे विवान खूब नाच रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल