1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मिनी स्कर्ट पहनकर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता, कैमरे के सामने सांस नीता के साथ दिया पोज

मिनी स्कर्ट पहनकर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं अंबानी खानदान की बहू श्लोका मेहता, कैमरे के सामने सांस नीता के साथ दिया पोज

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 21, 2019 12:00 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 12:00 pm IST

श्लोका और नीता अंबानी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें दोनों मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए नजर आ रही हैं। देखें खूबसूरत तस्वीर।

shloka mehta- India TV Hindi
shloka mehta Image Source : INSTRAGRAM

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बड़ी बहू श्लेका मेहता अधिकतर अपने सिंपल लुक्स के कारण सुर्खियों में छाई रहती हैं। वह अधिकतर हर इवेंट में ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ जाती हैं। इसी बीच श्लोका और नीता अंबानी की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। जिसमें दोनों मैचिंग आउटफिट्स पहने हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल नीता अंबानी और श्लोका मेहता किसी इवेंट पर गए थे। जहां श्लोका मेहता व्हाइट कलर के वन-शोल्डर टॉप के साथ सिल्वर कलर की मिनी स्कर्ट पहने हुए थी।

इस लुक के साथ श्लोका ने लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर में पोनीटेल बनाया हुआ था।

वहीं नीता अंबानी के लुक की बात करें तो वह व्हाइट कलर की शार्ट फ्रिल ड्रेस पहने हुए नजर आईं। हमेशा की तरह इस बार भी वह काफी खूबसूरत नजर आईं।

हाल में ही  मुकेश अंबानी पूरे परिवार के साथ रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में हिस्सा लेने पहुंचे थे। जिसमें आकाश अंबानी-श्लोका मेहत, नीता अंबानी-मुकेश अंबानी, मां कोकिलाबेन, राधिका आप्टे नजर आए।

राधिका आप्टे और श्लोका मेहता ने अपने सिंपल लुक से हर किसी का दिल जीत लिया था।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी साल 2019 के मार्च में बहुत ही शाही अंदाज से श्लोका मेहता के साथ हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल