1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. राजकुमार राव की 'स्त्री' ने अपने हर लुक में ढाया कहर, आप भी देखें तस्वीरें

राजकुमार राव की 'स्त्री' ने अपने हर लुक में ढाया कहर, आप भी देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2018 02:27 pm IST,  Updated : Sep 01, 2018 02:27 pm IST

'फैशन के पैशन' कॉलम में आज हम बात करेंगे श्रद्धा कपूर की। इस शुक्रवार श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ग्लैमरस अवतार में नजर आईं।

shradha kapoor- India TV Hindi
shradha kapoor

नई दिल्ली: इस शुक्रवार श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' रिलीज हुई है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा कपूर ग्लैमरस अवतार में नजर आईं। उन्होंने एक से बढ़कर एक ड्रेस और सुंदर नोस पीन पहने, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। तो चलिए फैशन के पैशन कॉलम में आज हम आपको श्रद्धा कपूर के अलग अलग लुक दिखाते हैं...

'स्त्री' के प्रमोशन के दौरान श्रद्धा द्वारा पहनी गई हर एक ड्रेस के लिए वह सोशल मीडिया सेंसेशन के रूप में छाईं। फिल्म के उनका लुक काफी सुर्खियों में है और प्रमोशन के दौरान वह  "स्त्री" के लुक में ही नजर आई। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत आउटफिट्स और सिग्नेचर ऑक्सीडाइज्ड नोज रिंग कैरी किए।

shradha kapoor
shradha kapoor

फिल्म के प्रमोशन के लिए 'दस का दम' में पहुंची श्रद्धा ने क्रीम कलर का फॉरेस्ट फैंटम लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही था। इस लुक के लिए उनका मेकअप सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट श्रद्धा नाइक ने किया था। इस लुक के साथ भी श्रद्धा की नोज रिंग कहर ढा रही है। 

प्रमोशन के दौरान श्रद्धा ने प्रिंटेड जंपसूट में भी नजर आईं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए श्रद्धा ने हैवी ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स और साइड हेयर स्टाइल बनाया है, जो उन पर काफी फब रहा है। इस लुक के लिए भी उनका मेकअप श्रद्धा नाइक ने किया है।

व्हाइट कलर के इस स्कर्ट- टॉप पर भी श्रद्धा बहुत प्यारी लग रही थी। उनका यह ड्रेस अंकिता स्टूडियो द्वारा डिज़ाइन किया गया है। इस लुक के साथ भी श्रद्धा ने ऑक्सीडाइज्ड जूलरी कैरी की है। अपने आउटफिट को एथनिक लुक देने के लिए श्रद्धा ने पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनी है।

ब्लैक एंड व्हाइट कलर की लंबी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में श्रद्धा किसी परी से कम नहीं लग रही हैं। लूज कर्ल हेयर और हल्के मेकअप में वह क्यूट लग रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने सिल्वर लॉन्ग इयररिंग्स पहने हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल