नई दिल्ली: गायिका कैमिला कबेलो अपने चेहरे के छिद्रों को छोटा करने के लिए अंडों के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं। कैमिला ने 'ग्लैमर' को बताया, "मेरी मां और मैं यह करते हैं। अंडे का सफेद भाग लेकर हम चेहरे पर लगाते हैं और यह चेहरे के छिद्रों को छोटा करता है।"
Related Stories
'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, यह बेहद जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की अंदर और बाहर दोनों से देखभाल करें इसलिए वह बहुत पानी पीती हैं और हर रात सोने से पहले चेहरे को स्क्रब करती हैं।
उन्होंने कहा, "आपकी खुद ही अपनी त्वचा की देखभाल करनी है और बहुत सारा पानी पीना है। आप चाहें जितने भी थकें तो सोने से पहले हमेशा अपने चेहरे को धोना चाहिए।"